हरिद्वार: बीच बाजार में 8 लोग पढ़ रहे थे नमाज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 22, 2022 02:05 PM2022-07-22T14:05:04+5:302022-07-22T14:35:16+5:30

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना था ये आरोपी बिना इजाजत सार्वजनिक रूप बाजार में नमाज पढ़ रहे थे, इस कारण इनकी गिरफ्तारी हुई है।

Haridwar 8 people were offering Namaz in the middle market shivaliknagar police reached the spot arrested all the accused | हरिद्वार: बीच बाजार में 8 लोग पढ़ रहे थे नमाज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार: बीच बाजार में 8 लोग पढ़ रहे थे नमाज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Highlightsहरिद्वार के जिला मुख्यालय के पास 8 लोगों द्वारा नमाज पढ़ी गई है। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौकी पर पहुंची और सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिना इजाजत सार्वजनिक रूप बाजार में नमाज अदा करने पर गिरफ्तारी हुई है।

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में सार्वजनिक रूप से नमाज अदा करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

जिला मुख्यालय के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी शिवालिकनगर की पीठ बाजार में गुरुवार देर शाम आठ लोगों के सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। इसके बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सभी आठ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। 

इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

मामले में बोलते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान की गई है। इन में निजाम (22), नसीम (52), सज्जाद अहमद (50), मुरसलीन (38), अशरफ (45), असगर (37), मुस्तफा (35) और इकराम (47) शामिल है। 

इन पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी-उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चेतावनी के बाद जमानत देकर छोड़ दिया गया है। 

लुलु मॉल में भी ऐसा ही मामला आया था सामने 

आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला लुलु मॉल में भी सामने आया था जहां पर चार युवकों द्वारा मॉल में जाकर नमाज अदा की गई थी। 12 जुलाई को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई भी हुई है जिसमें बाद में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। 

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों की पहचान मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लुकमान और मोहम्मद नोमान के रूप में हुई है। 

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने की खबर सामने आने के बाद कई हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा वहां हनुमान चालीसा का पाठ करने की भी बात सामने आई थी। ऐसे में कुछ लोग वहां पाठ करने के लिए पहुंचे भी थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें वहां जाने नहीं दिया। बवाल को देखते हुए मॉल की सुरक्षा को बढ़ाई गई है और मौके पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। 

Web Title: Haridwar 8 people were offering Namaz in the middle market shivaliknagar police reached the spot arrested all the accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे