लाइव न्यूज़ :

हापुड़ः मदरसे में मौलवी हाफिज वसीम ने 12 अप्रैल और 10 मई को 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2025 21:17 IST

Hapur: पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पढ़ने जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौलवी हाफिज वसीम ने 12 अप्रैल और 10 मई को उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।बेटी को ब्लैकमेल करने लगा और विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया।पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बृहस्पतिवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Hapur:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक मदरसे में नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पढ़ने जाती थी।

जहां मौलवी हाफिज वसीम ने 12 अप्रैल और 10 मई को उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मौलवी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा और विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बृहस्पतिवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार ने बताया कि मामले में बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बहादुरगढ़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी मौलाना हाफिज वसीम को जेल भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो