लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटीः महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास और पति की हत्या की, शवों के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर मेघालय ले गई और खाई में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 18:21 IST

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बाराह ने कहा, “हत्याएं करीब सात महीने पहले की गई थीं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की सास के शव के कुछ ही हिस्से रविवार को मेघालय से बरामद किए जा सके। पति और सास की पहचान अमरेंद्र डे व शंकरी डे के रूप में हुई है।गुवाहाटी के चांदमारी और नरेंगी इलाकों में दो अलग-अलग घरों में दोनों हत्याएं की गईं।

गुवाहाटीःअसम में एक महिला ने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति व सास की हत्या की, फिर शवों के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर मेघालय ले गई और उन्हें एक खाई में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि हत्याएं पिछले साल अगस्त-सितंबर में हुई थीं और महिला की सास के शव के कुछ ही हिस्से रविवार को मेघालय से बरामद किए जा सके। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बाराह ने कहा, “हत्याएं करीब सात महीने पहले की गई थीं। हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। संपर्क करने पर, पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिगंत कुमार चौधरी ने कहा कि पत्नी ने सितंबर में अपने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि पति और सास की पहचान अमरेंद्र डे व शंकरी डे के रूप में हुई है।

चौधरी ने कहा, ''कुछ समय बाद अमरेंद्र के चचेरे भाई ने गुमशुदगी की एक और शिकायत दर्ज करायी, जिससे पत्नी पर संदेह पैदा हुआ।” उन्होंने कहा कि दोनों मामले नूनमती थाने में दर्ज किए गए थे। गुवाहाटी के चांदमारी और नरेंगी इलाकों में दो अलग-अलग घरों में दोनों हत्याएं की गईं।

चौधरी ने विस्तृत जानकारी साझा किए बिना दावा किया कि हत्याएं कथित तौर पर अमरेंद्र की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा की गईं। संदेह है कि वह उसका बचपन का दोस्त है। चौधरी ने कहा, “हत्याओं के बाद उन्होंने शवों के छोटे-छोटे टुकड़े कर किए, उन्हें थैलियों में पैक किया और मेघालय ले गए।

वहां उन्होंने टुकड़ों को पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया।” पुलिस उपायुक्त ने कहा, “हमने शवों का पता लगाया और कल मेघालय से कुछ हिस्सों को बरामद किया। दोनों मृतकों के शवों के सभी हिस्सों को खोजने के लिए हमारा अभियान जारी है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेघालयअसमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला