लाइव न्यूज़ :

300 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी के आरोप में गुटखा किंग किशोर वाधवानी को भेजा जेल

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 22, 2020 22:57 IST

गुटखा किंग किशोर वाधवानी द्वारा अब तक कुल 338 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देवाधवानी के टैक्स चोरी के पैसे दुबई के एक होटल में लगाई गई है.ऐसी आशंका है कि टैक्स चोरी का पैसा पाकिस्तान को भी भेजा गया है. इस मामले में संजय माटा, विजय नायर, अशोक डागा और अमित बोथरा पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इंदौर: करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के आरोपी गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। डीजीजीआई ने पूछताछ पूरी होने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया था। डीजीजीआई द्वारा आरोपी की और रिमांड नहीं मांगे जाने पर कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी वाधवानी को सेंट्रल जेल भेजा गया है।

पान मसाले में 233 करोड़ की टैक्स चोरी मिलने के बाद अब डीजीजीआई द्वारा सोमवार को सिगरेट बनाने के मामले में भी 105 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी होने का खुलासा किया है।आरोपी द्वारा अब तक कुल 338 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आ चुकी है। सोमवार को डीजीजीआई ने खुलासा किया कि वाधवानी की सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री में अप्रैल 2019 से मई 2020 तक 105 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। 

टीम ने कुछ दिनों पहले यहां छापामार कार्रवाई की थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, यहां से 5000 बॉक्स मिले थे। एक बॉक्स में 12000 सिगरेट रहती थी, इसकी कीमत 27 करोड़ रुपए आंकी गई। डीजीजीआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन के लिए अलग से अफसरों की टीम लगा दी है। यह टीम टैक्स चोरी से आई राशि को जिन कंपनियों में लगाया, उनकी जांच कर रही है। 

अब तक करीब 30 कंपनियां जांच के दायरे में आई हैं, जिसमें से कुछ डमी हैं। कुछ रियल एस्टेट सेक्टर और होटल इंडस्ट्री की हैं। डीजीजीआई द्वारा चलाए गए ऑपरेशन कर्क के तहत मुंबई की एक होटल से वाधवानी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में संजय माटा, विजय नायर, अशोक डागा और अमित बोथरा पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पाकिस्तान भेजा पैसा

कोर्ट में डीजीजीआई ने यह खुलासा किया था कि वाधवानी के पास दुबई का रेसीडेंस वीजा (वहां रहने का कोई कारण हो तो यह वीजा मिलता) है। टैक्स चोरी की राशि दुबई के होटल में लगाई गई। इसके साथ पाकिस्तानी नागरिक संजय माटा के भी लिंक है। ऐसे में आशंका है कि टैक्स चोरी का पैसा पाकिस्तान भी भेजा गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये