लाइव न्यूज़ :

Guna Rape: 16-17 साल के 3 नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया, भूसा लाने के लिए बाहर गई थी पीड़िता और दबोच कर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2024 10:46 IST

Guna Rape: यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने पकड़ लिया और बलात्कार किया।पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई।

Guna Rape: मध्य प्रदेश के गुना जिले में तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई। बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उप्र: किशोरी का छेड़छाड़ कर तैयार अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का छेड़छाड़ कर तैयार अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसी गांव के कुछ युवकों ने लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें लीं, उन्हें एडिट किया और एक अश्लील वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने फिर व्यापक रूप से साझा किया।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिवार ने जब आरोपियों से उनके घर जाकर पूछताछ की, तो कथित तौर पर उन्हें धमकियां दी गईं। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

जिसका दुरुपयोग आरोपियों ने किया। आरोपियों ने कथित तौर पर स्क्रीनशॉट लिया, अश्लील गाने जोड़े और संपादित फोटो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा किया। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने