लाइव न्यूज़ :

Gujarat 2 Students Molesting: शिक्षक ने की 'गंदी बात', एफआईआर दर्ज

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 17:45 IST

Gujarat 2 Students Molesting:12 साल की उम्र के दो छात्रों ने हाल ही में स्कूल अधिकारियों से शिकायत की थी कि आरोपी ने संगीत कक्षा के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल शिक्षक ने छात्रों के साथ की छेड़छाड़ छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर छात्रों को संगीत सिखाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने रखा था

Gujarat 2 Students Molesting: स्कूल में बच्चों का भविष्य संवारने का जिम्मा शिक्षक पर होता है। लेकिन, जब शिक्षक ही बच्चों के बचपन से खेलने लगे तो बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबता है। कुछ ऐसा ही मामला गुजरात के जामनगर से आया है। बालाचडी गांव के एक स्कूल में यहां पर 2 छात्रों से छेड़छाड़ हुई। छेड़छाड़ का आरोप संगीत की क्लास देने वाले शिक्षक पर लगा। फ्री प्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, आरोपी राजस्थान के जोधपुर का एक 'बैंडमास्टर' है। जिसे स्कूल प्रबंधन ने कुछ दिनों के लिए काम पर रखा था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

जोडिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएल जाला ने बताया कि आरोपी, राजस्थान के जोधपुर का एक 'बैंडमास्टर' है, जिसे स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को संगीत वाद्ययंत्र सिखाने के लिए 15 दिनों के लिए काम पर रखा था। उन्होंने कहा कि 12 साल की उम्र के दो छात्रों ने हाल ही में स्कूल अधिकारियों से शिकायत की थी कि आरोपी ने संगीत कक्षा के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़कों को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 

आरोपी के धमकी से नहीं डरे बच्चे

आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसे केस में आरोपी की धमकी से पीड़ित डर जाते हैं और खुद पर हो रहे जुल्म को सहते रहते हैं। लेकिन, यह बच्चे निडर निकले आरोपी की धमकी से बिना डरे जो उनके साथ स्कूल में हुआ, पूरी बात अपने परिजनों को बताई। यही नहीं इस बारे में अन्य शिक्षकों को भी बताया। बच्चों की शिकायत पर स्कूल के प्रिंसिपल ने जोडिया पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। 

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर हमने शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि जामनगर में मौजूद आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :गुजरातJamnagarक्राइमसंगीतmusic
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?