गुड़िया रेप मामलाः 18 जनवरी को आएगा फैसला, 2013 में हुआ था पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मरा समझकर भाग गए थे आरोपी

By भाषा | Published: January 15, 2020 04:36 PM2020-01-15T16:36:10+5:302020-01-15T16:36:10+5:30

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा ने फैसला आज नहीं सुनाया। इस मामले में आज फैसला सुनाए जाने की संभावना थी। पूर्वी दिल्ली में 15 अप्रैल 2013 को पांच वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता भी की थी।

gudiya rape case karkardooma-court verdict will come on January 18, five-year-old girl was raped | गुड़िया रेप मामलाः 18 जनवरी को आएगा फैसला, 2013 में हुआ था पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मरा समझकर भाग गए थे आरोपी

आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता भी की थी।

Highlightsआरोपी मनोज शाह और प्रदीप बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए थे।बाद में दोनों को दिल्ली पुलिस ने 2013 में बिहार से गिरफ्तार कर लिया था । 

दिल्ली की एक अदालत ने 2013 में पूर्वी दिल्ली में पांच साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फैसला सुनाने के लिए 18 जनवरी का दिन तय किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा ने फैसला आज नहीं सुनाया। इस मामले में आज फैसला सुनाए जाने की संभावना थी। पूर्वी दिल्ली में 15 अप्रैल 2013 को पांच वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बर्बरता भी की थी।

आरोपी मनोज शाह और प्रदीप बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए थे। बाद में दोनों को दिल्ली पुलिस ने 2013 में बिहार से गिरफ्तार कर लिया था । 

नाबालिग बालिका से सामूहिक बलात्कार के आरोप में अवयस्क सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने 14 वर्षीय मूक-बधिर बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। जिला पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बुधवार को बताया कि नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों दीपक साकेत (21) और एक अन्य 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात लगभग 9 बजे मकर सक्रांति के कार्यक्रम से बालिका अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में आरोपी उसे पकड़ कर एक सुनसान मकान में ले गये और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

बाद में दोनों आरोपी पीड़िता को बांधकर वहां से भाग गये। खान ने बताया कि बाद में बालिका के छोटे भाई द्वारा बताये गये स्थान पर पीड़िता के परिजन पहुंचे और बालिका को बंधन मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि बालिका का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है तथा मूक-बधिर भाषा के विशेषज्ञ की सहायता से मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: gudiya rape case karkardooma-court verdict will come on January 18, five-year-old girl was raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे