लाइव न्यूज़ :

Gonda: 3 साल से प्रेम संबंध, अवैध रिश्ते को खत्म करना चाहता था प्रेमी?, प्रेमिका नहीं मानी तो चाकू से गला रेतकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 17:09 IST

Gonda: पुलिस ने ‘फील्ड यूनिट’ एवं ‘ डॉग स्क्वायड’ की मदद से साक्ष्य संकलित किए तथा युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी के मुताबिक जांच के लिए एसपी के निर्देश पर चार विशेष टीम गठित की गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे48 घंटे के भीतर आरोपी विनोद कुमार यादव को बग्गी रोड तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के बुलाने पर ही 9-10 मार्च की रात गया तथा समझाने का प्रयास किया।युवती मानने को तैयार नहीं थी, सकीना की चाकू से गला रेतकर हत्या की।

Gonda:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में युवती की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार 10 मार्च को इटियाथोक थाने को सूचना मिली कि सकीना उर्फ हसीना (23) का शव उसके मायके विश्रामपुर में गन्ने के खेत में पड़ा है। उसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। रावत ने बताया कि पुलिस ने ‘फील्ड यूनिट’ एवं ‘ डॉग स्क्वायड’ की मदद से साक्ष्य संकलित किए तथा युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी के मुताबिक जांच के लिए एसपी के निर्देश पर चार विशेष टीम गठित की गई थीं।

तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे के भीतर आरोपी विनोद कुमार यादव को आज बग्गी रोड तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि युवती के साथ उसका तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल में शादी होने के बाद वह इस अवैध रिश्ते को खत्म करना चाहता था, पर युवती अपने संबंधों की दुहाई देकर उसे बार-बार बुला रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कहना है कि युवती के बुलाने पर ही वह 9/10 मार्च की रात गया तथा गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर समझाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि युवती मानने को तैयार नहीं थी, ऐसे में उसने सकीना की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। एएसपी ने कहा कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है तथा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो