लाइव न्यूज़ :

गोंडाः बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर खेत में फेंका, बाप और भाई अरेस्ट, कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या की बात कबूली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2023 16:19 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन निवासी प्रभावती ने सोमवार की शाम को अपने बेटे सतीश चौरसिया (20) के बीती रात से लापता होने की सूचना स्थानीय थाने पर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देछानबीन शुरू किया तो सतीश का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।अधिकारी ने बताया कि युवती के पिता और भाई से पूछताछ की गयी। हत्या करके शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर खेत में फेंक दिया है।

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के धानेपुर थाना इलाके में कथित तौर पर झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने बेटे के साथ मिलकर बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन निवासी प्रभावती ने सोमवार की शाम को अपने बेटे सतीश चौरसिया (20) के बीती रात से लापता होने की सूचना स्थानीय थाने पर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू किया तो सतीश का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद युवती के पिता और भाई से पूछताछ की गयी। कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि बीती रात उनकी पुत्री से मिलने घर आए सतीश की हत्या करके शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर खेत में फेंक दिया है।

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा 302 की वृद्धि करते हुए कृपा राम व उसके पुत्र शिवराम को हिरासत में लेकर लड़की के बारे में पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि उसकी भी हत्या करके शव को अयोध्या स्थित शमशान घाट पर दफन कर दिया गया है।

धानेपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अयोध्या से अनुमति लेकर लड़की के शव को खोदवाने की कोशिश की जा रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो