लाइव न्यूज़ :

गोंडाः पति से नाराज पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, मृतका के भाई की आज शादी है, खर्च के लिए मांगे थे पैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 20:01 IST

पुलिस के अनुसार, सुनीता की सास बुधना ने बताया कि उसका छोटा बेटा अमरनाथ सूरत में नौकरी करता है जबकि उसकी पत्नी सुनीता और दोनों बच्चे गांव में ही रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता (30) ने अपने बेटे आलोक (पांच) और बेटी अनीता (सात) के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मृतकों की शिनाख्त की।स्थानीय पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोंडाः जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को अपने पति से नाराज एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कथित तौर पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर समपार संख्या 251 बी टू से करीब 30 मीटर की दूरी पर मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव की सुनीता (30) ने अपने बेटे आलोक (पांच) और बेटी अनीता (सात) के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मृतकों की शिनाख्त की। स्थानीय पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुनीता की सास बुधना ने बताया कि उसका छोटा बेटा अमरनाथ सूरत में नौकरी करता है जबकि उसकी पत्नी सुनीता और दोनों बच्चे गांव में ही रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सुनीता आज सुबह घर से बच्चों को लेकर निकली लेकिन देर तक नहीं लौटी। तलाश के दौरान तीनों के शव पटरियों पर मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ‘‘मृतका के भाई की आज शादी है और उसने विवाह कार्यक्रम में खर्च करने के लिए पति अमरनाथ से पैसे मांगे थे। लेकिन अमरनाथ ने ना उसे पैसे दिए और नाहीं खुद शादी में शामिल होने आया।

यहां तक कि ससुराल के लोग सुनीता को मायके जाने से भी रोक रहे थे।’’ प्रभारी निरीक्षक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और घटना स्थल के निरीक्षण से परिलक्षित होता है कि पहले महिला ने बच्चों को धक्का दिया होगा और उसके बाद खुद ट्रेन के सामने कूदी होगी क्योंकि महिला का शव बच्चों के शव से काफी दूर पड़ा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो