गोड्डाः तीन बच्चों की मां को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने रस्सी से बांधकर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाया

By एस पी सिन्हा | Published: September 26, 2021 08:05 PM2021-09-26T20:05:54+5:302021-09-26T20:07:54+5:30

झारखंड के गोड्डा जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमारा गांव का मामला है। घटना 16 सितंबर की है।

Godda dowry mother of three children tied rope her husband and mother-in-law burnt alive by sprinkling kerosene | गोड्डाः तीन बच्चों की मां को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने रस्सी से बांधकर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाया

मुफस्सिल थाने में पति राजेश पासवान, ससुर रंजन पासवान और सास दसमति देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Highlightsससुराल पक्ष ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर फटने की बात कही थी।पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ।पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में दहेज के लिये महिला पर कथित तौर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमारा गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि तीन बच्चों की मां सोनी देवी को दहेज की लालच में पति और सास-ससुर ने पहले रस्सी से बांधा और फिर केरोसिन छिड़ककर जला दिया। उन्होंने बताया कि घटना 16 सितंबर की है।

मामले को छिपाने के लिए ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर फटने की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि जलाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में सोनी देवी को गोड्डा सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया लेकिन डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना एम्स रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की देर रात मृतका के शव को अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में मुफस्सिल थाने में पति राजेश पासवान, ससुर रंजन पासवान और सास दसमति देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के निर्देश पर मृतका के पति राजेश पासवान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

Web Title: Godda dowry mother of three children tied rope her husband and mother-in-law burnt alive by sprinkling kerosene

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे