लाइव न्यूज़ :

गोड्डाः शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत बुलाकर मामले को दबाने की साजिश, पुलिस ने 8 को धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 21:43 IST

Godda: शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई जिसके सिलसिले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने बलात्कार किया।मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत बुलायी गयी थी।

Godda:झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई जिसके सिलसिले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की के बयान के हवाले से पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया, उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने बलात्कार किया।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत बुलायी गयी थी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?