उत्तराखंड में लड़की ने किया नाबालिग लड़के का रेप!, झूठा केस दर्ज कराने पर सामने आया मामला, युवती गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Published: March 19, 2021 12:06 PM2021-03-19T12:06:10+5:302021-03-19T12:09:11+5:30

रेप के एक शिकायत में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की ने नाबालिग लड़के पर यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया है। 

Girl raped minor boy in Uttarakhand, case surfaced on filing false case, woman arrested | उत्तराखंड में लड़की ने किया नाबालिग लड़के का रेप!, झूठा केस दर्ज कराने पर सामने आया मामला, युवती गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस का कहना है कि युवती ने झूठे आरोप लगाकर लड़के का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस का दावा है कि यह पहला मामला है जब पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में ही युवती को गिरफ्तार किया है।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक लड़की ने नाबालिग लड़के पर रेप का एक झूठा केस दर्ज कराया। इसके बाद जांच में पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल, रेप का यह मामला पूरी तरह से पलट गया और पता चला कि रेप नाबालिग लड़के ने नहीं बल्कि उसके साथ लड़की ने किया था। 

हिन्दुस्तान रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में लड़की द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित नहीं हुए हैं। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि लड़की ही नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल कर रही थी। बाद में उल्टा लड़का को ही कथित तौर पर फंसाने के लिए उसपर लड़की ने रेप का आरोप लगा दिया।

उत्तरखंड पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है-

जांच के बाद उत्तरखंड पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने झूठे आरोप लगाकर लड़के का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस का दावा है कि यह पहला मामला है जब पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में ही युवती को गिरफ्तार किया है। युवती को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोबाल ने इस मामले में ये कहा-

इस मामले में जानकारी देते हुए देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि 29 दिसंबर 20 को शहर कोतवाली में एक युवती ने शिकायती पत्र देकर लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। युवती ने खुद को पांच महीने की गर्भवती होने का दावा किया था। 

युवती पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज-

पुलिस ने युवती पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। शुरुआत में ही पुलिस की जांच में आरोपों में घिरे लड़के की उम्र अट्ठारह साल से कम लग रही थी जबकि युवती ने लड़के की उम्र बाइस साल होने का दावा किया था। जांच में पता चला कि लड़का नाबालिग है और उसकी उम्र 15 साल है।

Web Title: Girl raped minor boy in Uttarakhand, case surfaced on filing false case, woman arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे