लाइव न्यूज़ :

लड़की नहीं आयी गवाही देने, लड़के ने कोर्ट में खा लिया जहर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 19:21 IST

सावन कुमार का कहना था कि वह लड़की से प्यार करता है, इसलिए अगर वो आकर कोर्ट में गवाही दे देती तो जज उसे बेगुनाह मानते हुए केस से बरी कर देते।

Open in App
ठळक मुद्देसावन कुमार अपनी कथित प्रेमिका के केस दर्ज कराने पर जेल गया था सावन कुमार का कहना था अगर लड़की कोर्ट में उसके पक्ष में गवाही दे दे तो जज उसे बरी कर देंगे लड़की के नहीं आने पर सावन कुमार ने कोर्ट परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया

मुजफ्फरपुर: कोर्ट कैंपस में एक आरोपी युवक ने केवल इसलिए जहर खा लिया क्योंकि उसे बेगुनाह साबित करने वाली लकड़ी कोर्ट में पेश नहीं हुई। मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक आरोपी है, जिसने कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।

सदर अस्पताल में भर्ती उस आरोपी का नाम सावन कुमार है, जिसने सोमवार की पूरे कोर्ट परिसर में जहर खाकर दहशत फैला दी।आरोपी पर जहर का गंभीर असर हुआ है, इसलिए डॉक्टरों ने उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए बेहतर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

इस घटना के संबंध में मुजफ्फरपुर के नगर थानध्यक्ष सुनील पंडित ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है लेकिन को इस मामले में तब तक कोई कदम नहीं उठा सकते हैं, जब तक कि उनके पास इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज होती है।

इस घटना की जानकारी देते हुए आरोपी सावन कुमार के वकील दिनेश पाठक ने बताया कि सावन कुमार सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उस पर सकरा थाने में ही पॉक्सो एक्ट के मामले में एक केस साल 2018 में दर्ज हुआ था। चूंकि केस में पॉक्सो एक्ट की धारा शामिल थी। इस कारण उसे कुछ समय जेल में रहना पड़ा था, उसके बाद मामले में उसे जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया।

दरअसल सावन कुमार उसी लकड़ी के आरोप में जेल गया था और पॉक्सो एक्ट का केस झेल रहा था, जिसे वो प्यार करता था। लेकिन लड़की नाबालिग थी इसलिए शिकायत दर्ज होने पर सावन को जेल भी जाना पड़ा। सावन कुमार का कहना था कि वह लड़की से प्यार करता है, इसलिए अगर वो आकर कोर्ट में गवाही दे देती तो जज उसे बेगुनाह मानते हुए केस से मुक्त कर देते। सावन का आरोप है कि लड़की भी उससे प्रेम करती है, लेकिन घरवालों के दबाव में उसने झूठा केस दर्ज कराया है।

आरोपी सावन कुमार को भरोसा था कि लड़की भी उसे प्रेम करती है तो वह आकर कोर्ट में गवाही देगी लेकिन लड़की कोर्ट में नहीं आयी और इस वजह से सावन का भरोसा टूट गया। इस बात से वह इतना दुखी हो गया कि अपनी जान देने के लिए कोर्ट परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। 

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो