लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, लाश 4 साल बाद प्रेमी के घर में स्थित छह फुट गहरे गड्ढे से बरामद, गोली मारी और कुल्हाड़ी से काटा, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: November 14, 2022 21:49 IST

पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने सोमवार को बताया कि 28 सितंबर 2018 को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव का निवासी चंद्रवीर उर्फ पप्पू लापता हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। कुछ पता नहीं लगने पर मामले को बंद कर दिया गया था।पुलिस ने उसकी पत्नी सविता और उसके प्रेमी अरुण उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले में बंद पड़े एक व्यक्ति की गुमशुदगी के चार साल पुराने एक मामले की फिर से तफ्तीश के दौरान पुलिस ने लापता शख्स का कंकाल उसकी पत्नी के प्रेमी के घर में स्थित छह फुट गहरे गड्ढे से बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने सोमवार को बताया कि 28 सितंबर 2018 को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव का निवासी चंद्रवीर उर्फ पप्पू लापता हो गया था। इस मामले में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। उसका कुछ पता नहीं लगने पर मामले को बंद कर दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. द्वारा अनसुलझे मामलों की फिर से पड़ताल करने के आदेश पर इस मामले की दोबार जांच शुरू की गयी। इस दौरान एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी सविता और उसके प्रेमी अरुण उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर अरुण के घर के अंदर पुलिस ने फर्श की खोदाई करके छह फुट गहरे गड्ढे से पप्पू का कंकाल बरामद किया। अरुण ने पप्पू की हत्या करके उसका शव अपने ही घर में दफन कर दिया था। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन दोनों का प्रेम प्रसंग वर्ष 2017 से चल रहा था।

परिजन ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसी बात को लेकर सविता का पप्पू से कई बार झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान उसने कई बार उसकी पिटाई भी की थी। इस पर सविता और अरुण ने पप्पू की हत्या की योजना बनायी। पप्पू की हत्या करने से पहले ही अरुण ने अपने घर के बरामदे में छह फुट का गड्ढा खोदा था।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) दीक्षा शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर 2018 की रात पप्पू जब नशे की हालत में घर आकर सोया था, तभी योजना के मुताबिक सविता ने अरुण को बुलाया, जिसने देसी पिस्तौल से पप्पू के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। देर रात में सविता और उसके प्रेमी ने पप्पू का शव गड्ढे में डालकर उसे कंक्रीट से ढंक दिया और कुछ दिन बाद वहां प्लास्टर करवा दिया।

शर्मा ने बताया कि पप्पू अपने हाथ में एक कड़ा पहनता था। आरोपियों ने उसे निकालने की कोशिश की, मगर नाकाम रहने पर उसका हाथ काट दिया और उसे एक रसायन फैक्ट्री के पास दफन कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस बरामद कंकाल को उसके माता-पिता और बच्चों के डीएनए से मिलान के लिये भेजेगी। वारदात में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल, कुल्हाड़ी और बाल्टी बरामद कर ली गयी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादहत्याPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो