लाइव न्यूज़ :

एक ही दिन में गाजियाबाद में दो मौतें, शवों की हालत देख पुलिस भी हैरान

By भाषा | Updated: December 8, 2018 05:16 IST

पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था। एक किसान ने शुक्रवार की सुबह में शव मिलने के बारे में जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान पता करने के प्रयास जारी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए।

गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए। इनमें एक का सिर कटा हुआ है और दूसरे के शरीर पर गोली के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिर कटा हुआ शव मोदीनगर में गन्ने के खेत से बरामद हुआ जबकि दूसरा शव विजयनगर में मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सिर कटा हुआ शव 32 वर्षीय एक पुरुष का है। यह मोदीनगर में सिकरी खुर्द गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था। एक किसान ने शुक्रवार की सुबह में शव मिलने के बारे में जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान पता करने के प्रयास जारी हैं। वहीं एक अन्य मामले में एक व्यक्ति का शव उसकी कार से मिला है। शव पर गोलियों के निशान हैं।  इस व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय अश्विनी शर्मा के रूप में की गई है और वह गौतम बुद्ध नगर जिले के चिपियाना गांव का रहनेवाला है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। कुछ राहगीरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रिपब्लिक क्षेत्र में एक शव देखा है।एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये