लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद पुलिस ने किया गजब काम! दिमाग चकरा देने वाली मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2021 22:09 IST

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है जिसमें कथित तौर पर एक शख्स ने जेल जाने से बचने के लिए एक व्यक्ति की हत्या की ताकि वह खुद को मरा हुआ दिखा सके। आरोपों के अनुसार पत्नी ने भी उसका इस साजिश में साथ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में शख्स ने जेल जाने से बचने के लिए किया मर्डर।आरोपी शख्स पर अपनी 13 साल की बेटी की हत्या का भी आरोप है और वह 2018 जेल में था।कोविड महामारी के दौरान पैरोल पर जेल से बाहर आया था शख्स।

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक मर्डर को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार 13 साल की अपनी बेटी के हत्या के आरोपी शख्स ने ही दूसरे व्यक्ति को मारकर ये दिखाने की कोशिश की कि उसकी मौत हो गई है। ऐसा उसने जेल जाने से बचने के लिए किया। सुदेश नाम के इस शख्स पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है और 2018 से वह जेल में था।

कोरोना महामारी के दौरान उसे पैरोल मिली थी और उसे डर था अब उसे पैरोल खत्म होने पर दोबारा जेल जाना होगा। साथ ही उसे ये भी डर था कि बेटी की हत्या का आरोप उस पर कुछ दिनों में सिद्ध हो जाएगा। इसलिए उसने जेल जाने और सजा से बचने के लिए एक और मर्डर किया। पुलिस के अनुसार इस काम में उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मर्डर का ये पूरा मामला

पुलिस को 20 नवंबर को गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक शव मिला। चेहरा बुरी तरह जला हुआ था। शव की जांच करने पर सुदेश का आधार कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस सुदेश की पत्नी के यहां पहुंची। पत्नी ने शव की पहचान अपने पति के तौर पर की।

बाद में पुलिस को यह सूचना मिली कि सुदेश दरअसल जिंदा है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस ने सुदेश से मिलते-जुलते एक शख्स को देखा जो साइकिल पर कोई भारी चीज ले जा रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह किसी का शव ले जा रहा है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद मारा छापा

पुलिस को जल्द ही यह सूचना मिली कि सुदेश अपनी पत्नी से मिलने वाला है। इसके बाद पुलिस ने सही समय पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पूछताछ में सुदेश ने पूरी कहानी बता दी।

सुदेश ने बताया कि वह 2018 से जेल में था और पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं जाना चाहता था। इसलिए उसने किसी और मार कर खुद को मरा हुआ दिखाने की साजिश रची।

जिसकी लाश मिली, वो कौन था

पुलिस के मुताबिक अपनी योजना के अनुसार सुदेश ने एक मजदूर को अपने घर पर कुछ काम करने के लिए बुलाया। उसे शराब पिलाई और फिर उसके सिर पर भारी लकड़ी से लगातार वार कर उसे मार दिया। इसके बाद उसके चेहरे को भी सुदेश ने जला दिया ताकि पहचान नहीं हो सके।

पुलिस को जांच में ये भी पता चला है कि मारे गए मजदूर के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मजदूर के परिवार वालों को बुलाया गया और उन्होंने शव की पहचान की।

टॅग्स :गाजियाबादक्राइम न्यूज हिंदीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?