लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः रिक्शा में जा रही छात्रा कीर्ति सिंह से फोन छीनने की कोशिश में ली जान, पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 रुपये के इनामी बदमाश जीतू को किया ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2023 12:34 IST

ऑटो रिक्शा में जा रही कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति सिंह (19) से उसका फोन छीनने के प्रयास में बदमाशों ने उसे शुक्रवार को रिक्शा से बाहर खींच लिया था। जिससे वह डिवाइडर पर जा गिरी और घायल हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे गैंगस्टर कानून के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था।27 अक्टूबर को एक छात्रा के साथ लूट के मामले में भी शामिल था।पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गाजियाबादःगाजियाबाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया जिस पर लूट के एक मामले में 25,000 रुपये का नकद इनाम घोषित था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक ऑटो रिक्शा में जा रही कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति सिंह (19) से उसका फोन छीनने के प्रयास में बदमाशों ने उसे शुक्रवार को रिक्शा से बाहर खींच लिया था।

जिससे वह डिवाइडर पर जा गिरी और घायल हो गई थी । उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। गाजियाबाद के डीसीपी विवेक चंद यादव ने कहा कि छात्रा वेंटिलेटर पर थी और रविवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए मसूरी थाना के एसएचओ रवींद्र चंद पंत को निलंबित कर दिया गया है और दो उप निरीक्षकों- तनवीर आलम और पुनीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि रविवार को देर रात मसूरी पुलिस थाना अंतर्गत गंगनहर ट्रैक के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए जिन्हें रुकने को कहा गया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक उप निरीक्षक घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दूसरा भाग निकला। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है और उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2020 में उसके खिलाफ गैंगस्टर कानून के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था। गत 27 अक्टूबर को एक छात्रा के साथ लूट का मामला इसी पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ था जिसमें जीतू और उसका साथी शामिल थे। इस मामले में फरार जीतू पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला