लाइव न्यूज़ :

गयाः 18 साल होने का इंतजार?, शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, इंकार करने पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2024 17:30 IST

इंस्टाग्राम पर किए वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सौरभ को अपना पति बता रही है। इतना ही नहीं पिछले साल दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस के पास पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देमामला गया जिले के वजीरगंज का है।पुलिस मामले के छानबीन मे जुट गई है।डॉली के हाथ में सौरभ के नाम और फोटो का टैटू भी है।

गयाः बिहार के गया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका खुद की आयु 18 साल होने का इंतजार करता रही और जैसे ही उसकी उम्र 18 साल हुई तो वह अपनी शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद यहां जमकर ड्रामा हुआ और बात नहीं बन सकी तो प्रेमिका ने बेहद ही खौफनाक कदम उठाया। प्रेम प्रसंग के इस मामले में युवती ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। बताया जा रहा है प्रेमी ने शादी करने से इंकार किया तो युवती ने आत्मदाह कर लिया। यह मामला गया जिले के वजीरगंज का है। पुलिस मामले के छानबीन मे जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को डॉली अपने प्रेमी सौरभ से मिलने गई। यहां  दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच सौरभ के परिजनों ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसका फोन भी छीन लिया और उसे घर से धक्का देकर भगा दिया। लड़की चुपचाप घर लौट आई। अगले दिन यानी आज शनिवार को वह प्रेमी के दुकान पर गई।

अपने साथ बोतल में पेट्रोल भी लेकर गई थी। प्रेमी के दुकान के सामने उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। यह लड़की बुरी तरह झुलस गई और अब मगध मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉली और सौरभ के बीच ढाई साल से प्रेम संबंध है।

दोनों के परिवार में भी शादी की बात हो चुकी थी। डॉली के हाथ में सौरभ के नाम और उसके फोटो का टैटू भी है। अपने इंस्टाग्राम पर किए वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सौरभ को अपना पति बता रही है। इतना ही नहीं पिछले साल दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस के पास पहुंचा था।

जिसके बाद दोनों के परिजनों के बीच शादी को लेकर सहमति बनी थी। उस वक्त तय हुआ था कि लड़की 18 की हो जाएगी तो दोनों की शादी कर दी जाएगी। बीते दिन डॉली 18 साल की हो गई तो तय बातों के अनुसार वह शादी करने लड़के के घर चली गई। वहां सौरभ और डॉली में विवाद हो गया।

इस पूरे मामले को लेकर वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवती ने खुद को आग लगा ली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जख्मी लड़की का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनाGaya
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो