लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: और कितनी निर्भयाएं? पढ़ें रेप-हत्या के वे मामले जिनसे देश बैचेन हुआ

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 14:08 IST

हाल में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर आंकड़े जारी किए थे। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 17 साल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली यौन हिंसा के मामले दोगुने हो चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे2001 में 16075 महिलाएं के साथ हुई यौन हिंसा का मामले पुलिस में दर्ज किए गए थे, वहीं 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 32,559 पहुंच गया। 17 वर्षों के NCRB के आंकड़ों के हिसाब से भारत में हर दिन 67 महिलाओं दरिंदगी का शिकार हुईं और हर घंटे में तीन महिलाओं के साथ रेप किया गया। 

इस वक्त जब यह कहानी लिखी जा रही है तब भी कोई न कोई निर्भया भारत में किसी हवस के अंधे का शिकार हो रही होगी। महीनेभर में ही बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, बच्ची से बलात्कार यहां तक कि बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करती न जानें कितनी खबरें बलात्कार को लेकर आ चुकी हैं कि उनका सही आंकड़ा बेचैनी पैदा करता है। 

हाल में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर आंकड़े जारी किए थे। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 17 साल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली यौन हिंसा के मामले दोगुने हो चुके हैं। 

2001 में 16075 महिलाएं के साथ हुई यौन हिंसा का मामले पुलिस में दर्ज किए गए थे, वहीं 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 32,559 पहुंच गया। आंकड़ा साल दर साल के हिसाब से है। बीच-बीच में इससे भी ज्यादा मामले दर्ज हुए। 17 वर्षों के आंकड़ों के हिसाब से भारत में हर दिन 67 महिलाओं दरिंदगी का शिकार हुईं और हर घंटे में तीन महिलाओं के साथ रेप किया गया। 

2019 के आंकड़े अभी एनसीआरबी ने जारी नहीं किए हैं लेकिन इतना अनुमान लगाना संभव है कि इस वर्ष रेप के वे ऐसे कौन से मामले रहे जिन्हें लेकर देशभर में गुस्सा देखा गया। जिन मामलों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन देखे गए। ऐसे मामलों की फेहरिस्त में सबसे पहले हाल के मामले हैदराबाद और उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैं। 

1. हैदराबाद रेप-हत्याकांड

27 सितंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक महिला पशुचिकित्सक को चार आरोपियों ने निशाना बनाकर सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे जलाकर मार डाला। अगली सुबह पीड़िता का जली हुई लाश एक पुलिया को नीचे से बरामद हुई थी। मामले की भयानकता को देखते हुए देशभर में हंगामा कट गया। पुलिस ने इस केस में 29 नवंबर को चार आरोपियों को दबोचा। पुलिस चारों आरोपियों को साक्ष्यों को जुटाने के लिए मौका-ए-वारदात पर ले गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हिरासत से भगने की कोशिश की, नतीजतन पुलिस ने एनकाउंटर में चारों को मार गिराया। फिलहाल मामले की जांच चल रही रही है।

2. उन्नाव रेप आग कांड

हाल में पांच दिसंबर को रेप पीड़िता अदालत की सुनवाई के लिए घर से निकली थी कि यूपी के उन्नाव के बिहार इलाके में पांच आरोपियों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। 6 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 90-95 फीसदी तक झुलसी पीड़िता दम तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ रेप तो दिसंबर 2018 में हुआ था लेकिन उसने इसकी शिकायत इसी वर्ष मार्च में कराई थी। पीड़िता को आग के हवाले करने वाले पांच आरोपियों में उसके साथ रेप करने वाले मुख्य आरोपी भी शामिल था। मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हल्ला मच्चा। राजनीति हुई। अब भी मामले को लेकर कोई न कोई अपडेट आ रहा है। उन्नाव में पीड़िता की कब्र बनाई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करानी की बात कही है। पीड़िता के परिजनों को नकदी और आवास जैसे मुआवजे देने का एलान किया गया है।

3. हाल में बिहार के पाटलिपुत्र में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की खबर आई। छात्रा के ही साथ पढ़ने वाले चार लड़कों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। मामले को लेकर पटना में छात्रों ने काफी प्रदर्शन किया। छात्रा के मुताबिक चारों आरोपियों में से एक ने पहले भी उसका रेप किया था और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। बाद में यह बात भी सामने आई कि पूर्व में पीड़िता का पिता भी बेटी के साथ यौन अपराध करने के चलते जेल जा चुका था। 

4. राजधानी दिल्ली के विनोदनगर में एक 80 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची से हफ्तेभर तक रोजाना दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता बुजुर्ग के मकाने में किराए पर रहते हैं। माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे और बेटी को घर में अकेला छोड़कर काम पर चले जाते थे। इसी का फायदा उठाकर बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। 

5. राजस्थान की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती को दिल्ली से अगवा कर उसके साथ बालात्कार के बाद हत्या को अंजाम देने का मामला सामने आया। युवती दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां अपने पिता के साथ डिप्रेशन का इलाज करा रहा थी। खबर के मुताबिक, युवती की छाती में तीन गोलियां और प्राइवेट पार्ट में एक गोली मारी गई। खबर में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि रेप की बात छुपाई जा सके। युवती की साथ हुई दरिंदगी ने कांग्रेस प्रवत्ता रणदीप सुरजेवाला को भी झकझोरा था और उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ''‘निर्भया’, ‘कठुआ’, ‘उन्नाव’ व ‘हैदराबाद’ के बाद उससे भी दिल दहलाने वाली दरिंदगी रेवाड़ी, हरियाणा में। पढ़ने से शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, इंसानियत कितनी और गिरेगी, हैवानियत की हद क्या है? क्या सुनेगा कोई?''

6. मालदा में हैदराबाद और उन्नाव जैसी वारदात 

बीते 5 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था। युवती की उम्र 20 वर्ष के करीब आंकी गई थी। युवती के जिस्म पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने आशंका जताई थी कि युवती के साथ रेप के बाद मारपीट की गई और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 4 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया गया था। 

7. बक्सर सामूहिक बलात्कार हत्या मामला

बिहार के बक्सर में 30 नवंबर को एक लड़की का जली हुई लाश बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में में मृतका के साथ रेप के पुष्टी हुई थी। मामले पर हंगामा होते देख पांच डॉक्टरों की एक टीम बनाकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था, जिसके बाद जानकारी सामने आई थी कि 20 वर्ष से भी कम उम्र की लड़की का बलात्कार कर गोली मारकर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे जला दिया गया था। 

8. समस्तीपुर में रेप के बाद लड़की जलाकर मारा

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक तंबाकू के खेत में एक महिला की अधजली लाश अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुई थी। पीड़िता की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने महिला की बलात्कार के बाद जलाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ था।

9. उज्जैन में बलात्कार और हत्या

इसी वर्ष जून में मध्य प्रदेश के उज्जैन में पांच वर्ष की मासूम बच्ची को अगवा कर उसकी साथ बालात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। दरिंदे ने वारदात के बाद बच्ची का शव शिप्रा नदी में फेंक दिया था। उज्जैन के भूखी माता इलाके में इस खौफनाक और धिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया था। दरिंदे ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक दंपति की बच्ची को रात में अगवा कर उसके साथ वहशत को अंजाम दिया था। चार दिन पुलिस को नदी से बच्ची लाश मिली थी। 

10. अलीगढ़ में भी ढाई साल की मासूम के साथ रेप और हत्या

इस वर्ष सात जून को यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की शव को कूड़े ढेर में कुत्ते नोंचकर खा रहे थे तब दिल दहला देने वाले और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात से पर्दा उठा। आरोप लगा था कि आरोपी ने बच्ची की रेप के बाद हत्या की। आरोपी ने बच्ची को 31 मई को अगवा किया था। बच्ची के शव को एसिड से जलाया गया था। मामला कुछ पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा था। इस मामले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था। 

11. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर मारा

1 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में करीब 28 वर्ष की महिला की जली हुई लाश बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की बलात्कार के बाद जलाकर हत्या की गई थी। पुलिस को मौके से एक बैग मिला था जिसमें शराब की बोतल और खाने का सामान मिला था। 

12. जिस बेटे को अपने खून से सींचा, पिता की मौते बाद वही करने लगा मां का रेप 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला ने सिडको पुलिस थाने में 11 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसका 20 साल का बेटा कई दिनों से यौन हमला कर रहा है। महिला ने बताया कि पति का सात साल पहले निधन हो गया था और परिवार चलाने के लिए वह अस्पताल में काम करती थी। बेटा नशेड़ी हो चुका था। मां से रुपयों की मांग करते हुए उसे मारता-पीटता और फिर रेप करने लगा।

13. बेटी का आरोप- पिता ने कई बार किया बलात्कार

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक 16 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया। बेटी ने मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन भी किया था। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने कई बार रेप किया और इसके अलावा एक पत्रकार ने भी मदद के नाम पर उस पर यौन हमला किया। हाल में ही पुलिस ने उसके पिता और पत्रकार को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :रेपगैंगरेपहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबाद रेप केसउन्नाव गैंगरेपनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?