महिला केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Published: June 26, 2020 06:06 PM2020-06-26T18:06:39+5:302020-06-26T18:06:39+5:30

कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। कांग्रेस पार्टी की साइकिल रैली के दौरान शशांक भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कथित टिप्पणी की थी।

FIR against Congress MLA Shashank Bhargava indecent remarks about women union minister | महिला केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (File photo)

Highlightsकेन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मध्यप्रदेश के विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। साइकिल रैली के दौरान शशांक भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कथित टिप्पणी की थी।

मध्यप्रदेश: केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मध्यप्रदेश के विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ बृहस्पतिवार रात एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में विदिशा जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी की साइकिल रैली के दौरान शशांक भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कथित टिप्पणी की थी।

थाना प्रभारी कोतवाली वीरेन्द्र झा ने शुक्रवार को बताया, ''इस टिप्पणी को लेकर विदिशा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश टंडन की शिकायत पर शशांक भार्गव के खिलाफ भादंसं की धारा 294, 504 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं दो अन्य शिकायतों पर भादंसं की धारा 188 और 354 ए (1—4) का प्रकरण भी पंजीकृत किया गया है।

'' टंडन ने आरोप लगाया, ''विधायक की टिप्पणी महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।’’ भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां बृहस्पतिवार की रात विधायक भार्गव की फैक्टरी सह कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भार्गव ने शुक्रवार को आरोप बताया कि भाजपा नेता मुकेश टंडन सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर बीती रात पत्थरों, डंडों एवं ईंटों से हमला किया।

उन्होंने गोलियां भी चलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके निजी सुरक्षा गार्ड पर भी हमला किया तथा उनकी कार एवं फैक्टरी में तोड़फोड़ भी की। इस संबंध में विदिशा के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने कहा, ''इस पथराव के मामले में भार्गव ने आवेदन दिया है। उनके कार्यालय के शीशे एवं कांच टूटे हैं।

उनकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच हो रही है।'' भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने शशांक भार्गव के बयान को बेहद शर्मनाक बताया।

इसी बीच भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता", अर्थात-जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। हमारी इस संस्कृति के विपरीत कांग्रेस के नेता जिस तरह से लगातार हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अभद्र ट्वीट और बयान दे रहे हैं, वह अत्यंत निंदनीय है।'' 

Web Title: FIR against Congress MLA Shashank Bhargava indecent remarks about women union minister

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे