लाइव न्यूज़ :

पटना सचिवालय के बगल में बेखौफ लुटेरों ने व्यापारी से लूट लिये 1.90 लाख रुपये, पुलिस तलाश रही है अपराधियों को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 18:47 IST

बाइक सवार बदमाशों ने सचिवालय थाना क्षेत्र में पटना के एक पेंट व्यवसायी से 1.90 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी की पहचान पुनीत कुमार राजधानी के राजा बाजार इलाके के रहने वाले हैं और संपतचक में इनकी पेंट की दुकान बताई जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा भवन के पास अपराधियों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से लूट लिये 1.90 लाख रुपयेपीड़ित व्यापारी की पहचान पुनीत कुमार के तौर पर हुई है, जो राजा बाजार इलाके के रहने वाले हैं लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस वारदात की जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रही है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को घता बताते हुए बेखौफ अपराधी बिहार की राजधानी पटना में लगातार वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। इसी की बानगी पेश करते हुए सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने पटना में विधानसभा भवन के पास लूट की एक बड़ी घटना की।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने विधानसभा भवन के पास एक व्यापारी से हथियारों के बल पर 1.90 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस के मुताबिक लूट की घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित व्यापारी बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसे निकालकर अपने घर की ओर जा रहा था।

अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने सचिवालय थाना क्षेत्र में पटना के एक पेंट व्यवसायी से 1.90 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी की पहचान पुनीत कुमार को तौर पर हुई है, जो राजधानी के राजा बाजार इलाके के रहने वाले हैं और संपतचक में इनकी पेंट की दुकान बताई जा रही है। 

लूटकांड के पीड़ित पुनीत कुमार ने पुलिस को दी अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि जब वह बैंक से पैसा निकालने के बाद शाखा से बाहर निकले और घर के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुल के पास पीछे से आ धमके बाइक सवार बदमाशों ने उसे से धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों के इस अचानक हमले से पुनीत सड़क पर गिर गया, तभी बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और उनके हाथों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब तक वो शोर मचाते बदमाश बाइक से फरार हो गए।

इस मामले में सचिवालय पुलिस थाने के प्रभारी का कहना है कि सुनील कुमार के बताये ब्योरे के मुताबिक पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और इसके लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

टॅग्स :पटनाबिहारPoliceBihar PoliceAssembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने