यूपी: पिता ने 10 हजार में विधवा बेटी को बेचा, गैंगरेप, जब पुलिस ने नहीं सुनी गुहार तो लगाई खुद को आग

By स्वाति सिंह | Published: May 13, 2019 09:20 AM2019-05-13T09:20:13+5:302019-05-13T09:20:13+5:30

महिला के पति की मौत के बाद उसके पिता ने बेच दिया था। महिला को खरीदने वाले पर कई लोगों का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए वह महिला को दूसरों के घर काम करने भेजता था, जहां पर लगातार उसका रेप और यौन शोषण किया गया।

Father sold 10 thousand to widow daughter, Gangraped, turned away by cops, set herself on fire in Hapur's UP | यूपी: पिता ने 10 हजार में विधवा बेटी को बेचा, गैंगरेप, जब पुलिस ने नहीं सुनी गुहार तो लगाई खुद को आग

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति महिवाल ने मामले का संज्ञान लिया है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी हो और महिला के लिए न्याय की मांग की है। 

Highlightsमहिला के पति की मौत के बाद उसके पिता ने बेच दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया।मामले में अबतक 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय विधवा ने गैंग रेप के बाद खुद को आग लगा लिया है। यह घटना हापुड़ जिले की है, जहां एक पिता अपने 10,000 के लिए अपनी बेटी को बेच दिया। जिसके बाद लड़की के साथ कई लोगों ने रेप किया। जब पीड़ित लड़की इस घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने भी घटना की कोई कार्रवाई नहीं की।

परेशान होकर लड़की ने खुद को आग लगा ली। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, फिलहाल वह दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 80 प्रतिशत तक जल चूका है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद उसके पिता ने बेच दिया था। महिला को खरीदने वाले पर कई लोगों का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए वह महिला को दूसरों के घर काम करने भेजता था, जहां पर लगातार उसका रेप और यौन शोषण किया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक हापुड़ एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अबतक 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और जांच की जा रही है।

उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति महिवाल ने मामले का संज्ञान लिया है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी हो और महिला के लिए न्याय की मांग की है। 

Web Title: Father sold 10 thousand to widow daughter, Gangraped, turned away by cops, set herself on fire in Hapur's UP

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे