फतेहपुर: 18 साल की लड़की को पहले अगवा कर किया धर्म परिवर्तन, फिर बांदा मस्जिद में किया निकाह, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

By आजाद खान | Published: April 7, 2022 07:40 AM2022-04-07T07:40:13+5:302022-04-07T07:43:25+5:30

आपको बता दें कि आरोपी को लड़की को बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगा है। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर उससे किसी मस्जिद में निकाह करने का मामला सामने आया है।

fatehpur man arrested for kidnapping marrying hindu girl in banda masjid after conversion up police grab the accused | फतेहपुर: 18 साल की लड़की को पहले अगवा कर किया धर्म परिवर्तन, फिर बांदा मस्जिद में किया निकाह, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: 18 साल की लड़की को पहले अगवा कर किया धर्म परिवर्तन, फिर बांदा मस्जिद में किया निकाह, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Highlightsयूपी के फतेहपुर जिले में एक लड़की को अगवा कर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ा लिया है। आरोपी पर की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

लखनऊ:  यूपी के फतेहपुर जिले में एक 18 साल की लड़की को अगवा कर उससे शादी करने के आरोप में एक मुस्लिम लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपों के मुताबिक, आरोपी ने पहले लड़की को बहलाया-फुसलाया और फिर उसका अगवा कर उसका धर्म परिवतर्न किया। इसके बाद बांदा के किसी मस्जिद में उससे निकाह किया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर काम करते हुए लड़की को बचा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस ने कई धाराओं में केस भी दर्ज किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता सुभाष सिंह ने गाजीपुर थाना में यह शिकायत की थी कि मिर्जा साबिर नामक एक लड़के ने उनकी बेटी को पहले अगवा किया फिर उसका धर्म बदल कर उससे शादी कर ली है। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी 31 मार्च 2022 को परीक्षा देने के लिए गई थी, तभी रास्ते में युवक ने बहला-फुसला कर उसको अगवा कर लिया था। 

इसके बाद लड़की के धर्म को बदलकर उससे बांदा की किसी मस्जिद में निकाह करने का भी मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और 6 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की उसके चंगुल से छुड़ा लिया। 

कई धाराओं में केस हुआ है दर्ज

घटना पर सीओ जाफरगंज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी पर अपहरण, धोखाधड़ी व डरा धमकाकर धर्मांतरण कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 366, 386, 420, 506 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इलाके में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। 

इस घटना के तीन दिन पहले ललौली थाना में भी एक ऐसा ही मामला हुआ था जहां पर हसन मोहम्मद नामक शख्स पर पहले एक हिन्दू शादीशुदा लड़की को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने लड़की को गाज़ियाबाद ले गया था जहां उससे किसी मस्जिद में शादी की थी। 
 

Web Title: fatehpur man arrested for kidnapping marrying hindu girl in banda masjid after conversion up police grab the accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे