लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबादः एम्बुलेंस की टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय गिरा, बस का इंतजार कर मां-बेटी की दबकर मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 21:34 IST

पुलिस ने बताया कि वह अमृतपुर बाजार के निकट बने हनुमान शिव मंदिर के निकट यात्री प्रतीक्षालय में बैठी थी, इसी दौरान यह घटना हुयी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।मां बेटी घर जाने के लिए प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहीं थीं। रुबी (35) और उसकी ढाई साल की बेटी खुशबू के तौर पर की गयी है।

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक एम्बुलेंस की टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय गिर गया, जिससे उसमें दबकर मां-बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मां बेटी घर जाने के लिए प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि मरने वाली की पहचान रुबी (35) और उसकी ढाई साल की बेटी खुशबू के तौर पर की गयी है।

पुलिस ने बताया कि वह अमृतपुर बाजार के निकट बने हनुमान शिव मंदिर के निकट यात्री प्रतीक्षालय में बैठी थी, इसी दौरान यह घटना हुयी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया । थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया की आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

उत्तर प्रदेश के जिले में शनिवार को दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मोटर साइकिल जलकर स्वाहा हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के मोतीगंज थाने के प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कहोबा चौकी अन्तर्गत बिरवा बभनी के पास आज दोपहर बाद एक कार और मोटर साइकिल में भिड़न्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादइसे में अमीर (30), उसकी मां वसीम बानो (50) तथा बहन अफसाना (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि वे सभी एक मोटर साइकिल से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनकापुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही अमीर तथा वसीम बानो की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से जख्मी हालत में अफसाना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मोटर साइकिल जल गई और पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले कार चालक को वाहन समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो