लाइव न्यूज़ :

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- एक लाख रुपए कर्ज लिया था लेकिन...

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:30 IST

महाराष्ट्र के लातूर जिले में भी कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 65 वर्षीय सूर्यभान उर्फ बाबूराव जाधव ने लातूर के हिप्पलगांव में एक पेड़ से लटककर फांसी लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान ने यह कदम तब उठाया, जब उसकी पत्नी और बच्चे खेत में थे। पुलिस ने बताया कि मौके से एक खत मिला है, जिसमें रानाडे ने पिछले साल ‘पिंक बॉलवर्म’ (कीट) के कारण अपनी कपास की फसल नष्ट होने की बात कही है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमलेश्वर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को बताया कि महादेव रघुनाथ रानाडे (48) अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। धापेवाड़ा खुर्द गांव स्थित अपने घर पर उन्होंने सोमवार की शाम फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि जब रानाडे ने यह कदम उठाया तब उनकी पत्नी और बेटा खेत में थे।

अधिकारी ने बताया कि मौके से एक खत मिला है, जिसमें रानाडे ने पिछले साल ‘पिंक बॉलवर्म’ (कीट) के कारण अपनी कपास की फसल नष्ट होने की बात कही है। अधिकारी ने रानाडे के लिख पत्र के हवाले से कहा, ‘‘ कपास की खेती के लिए किसान ने अपने दोस्तों और अन्य किसानों से करीब एक लाख रुपए लिए थे। लेकिन वह रुपये लौटा नहीं पा रहा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया।’’ उन्होंने बताया कि गांव में रानाडे का चार एकड़ का खेत है।

महाराष्ट्र के लातूर में भी एक किसान ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के लातूर जिले में भी कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 65 वर्षीय सूर्यभान उर्फ बाबूराव जाधव ने लातूर के हिप्पलगांव में एक पेड़ से लटककर फांसी लगाई थी। जाधव ने जिले के एक बैंक से और कुछ लोगों से कर्ज लिए थे लेकिन वह कर्ज चुकाने में असमर्थ थे और इस वजह से परेशान चल रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जाधव का आत्महत्या करने से एक दिन पहले अपने दामाद से भी झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि इस भयानक कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह जानने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला