लाइव न्यूज़ :

तलाक विवाद सामने, पति ने पत्नी संगीता देवी को गोली से उड़ाया, मौके से फरार आरोपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2026 14:22 IST

लोगों ने बताया कि संगीता देवी घर से बाहर गई हुई थीं, तभी पति और ससुराल वाले घर पहुंचे। हां नहीं पाए तो वापस लौटने लगे, लेकिन तभी संगीता को गली से आते देखा।

Open in App
ठळक मुद्दे30 वर्षीय संगीता देवी और उनके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे।पुलिस के अनुसार, संगीता और ससुराल वालों के बीच कथित तौर पर कोई विवाद चल रहा था।पुलिस के मुताबिक, यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8:00 बजे हुई।

फरीदाबाद:  हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ी घटना घटी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि फरीदाबाद में पति ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को कुछ परिवार के सदस्यों के साथ पत्नी के घर आए इस व्यक्ति ने कथित तौर पर उस पर तीन गोलियां चलाईं और जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनकर घर का रुख किया तो वह फरार हो गया। दंपति का तलाक का मामला अदालत में लंबित था। 30 वर्षीय संगीता देवी और उनके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, संगीता और ससुराल वालों के बीच कथित तौर पर कोई विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8:00 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता देवी घर से बाहर गई हुई थीं, तभी उनके पति और कुछ ससुराल वाले उनके घर पहुंचे। जब वे उन्हें वहां नहीं पाए तो वे वापस लौटने लगे, लेकिन तभी उन्होंने संगीता को गली से आते देखा।

रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई जो जल्द ही बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, संगीता ने अपना बचाव करने की कोशिश की और पीछे हट गई, तभी उसके पति ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। संगीता को दो गोलियां लगीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर पड़ी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। संगीता के पिता भी मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीता को सेक्टर 31 के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया। पल्ला पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया, "हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और बिहार के मूल निवासी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच तलाक का विवाद सामने आया है। आगे की जांच जारी है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPoliceहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो