अब एटा में 8 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
By पल्लवी कुमारी | Published: April 17, 2018 01:10 PM2018-04-17T13:10:43+5:302018-04-17T13:10:43+5:30
एटा जिला अधिकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से महिला सम्मान कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मृतका के परिजनों को दिया जाने का ऐलान किया गया है।
लखनऊ, 17 अप्रैल: देश में मासूम बच्चियों के साथ रेप और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जम्मू कश्मीर कठुआ में हुआ मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि उत्तर प्रदेश में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्ची शनिवार को खेराना गांव में एक सामुदायिक कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी 48 वर्षीय व्यक्ति उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। रेप के बाद आरोपी ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
Eight-year-old girl allegedly killed after being raped in Etah. Case registered, accused arrested. Further investigation underway pic.twitter.com/gG1GiGYzKs
— ANI UP (@ANINewsUP) April 17, 2018
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार की ओर से सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिस आधार पर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम सोनू है। जो उसी गांव का रहने वाला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
कठुआ के बाद सूरत में भी बच्ची का शव छह अप्रैल को क्रिकेट के मैदान के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बारे में कुछ राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी थी। इस बच्ची के साथ भी रेप हुआ था। जिला अधिकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की सरकार की ओर से महिला सम्मान कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मृतका के परिजनों को दिया जाने का ऐलान किया गया है।