लाइव न्यूज़ :

Etawah daughter murder: आखिर नन्ही परी कहां गलत?, तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी का जन्म, पिता ने 30 दिन की मासूम को जमीन पर पटक कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 13:43 IST

Etawah daughter murder: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भर्थना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा में बबलू कुमार दिवाकर ने चौथी संतान भी बेटी होने से खिन्न होकर नशे की हालत में एक माह की बच्ची को मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू खिन्न रहने लगा था और शराब पीने लगा था।

Etawah daughter murder: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक गांव में तीन बेटियों के बाद चौथी बेटी का जन्म होने से क्षुब्ध पिता ने एक माह की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के थाना भर्थना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में बबलू कुमार दिवाकर ने चौथी संतान भी बेटी होने से खिन्न होकर रविवार को नशे की हालत में एक माह की बच्ची को उसकी मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू की पत्नी दीपू की शिकायत के आधार पर बबलू के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। तीन बेटियां होने के बाद चौथी बेटी का जन्म हाल ही में हुआ तो इससे बबलू खिन्न रहने लगा था और शराब पीने लगा था।

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बबलू की दो शादी हुईं हैं, उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां थीं और पहली पत्नी की मृत्यु के उपरांत उसने दूसरी शादी दीपू के साथ की। उन्होंने बताया कि दीपू से भी पहली संतान बेटी पैदा हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो