लाइव न्यूज़ :

अनबन से क्षुब्‍ध पति ने देर रात पत्‍नी को छत की तीसरी मंजिल से फेंका, आठ वर्षीय बेटी ने कहा-पापा रात को मम्मी के पास कमरे में आए और विवाद के बाद गला दबाते हुए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 17:08 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार-मंगलवार की दरम्‍यानी रात घटिया अजमत अली में एक शिक्षक राजीव कुमार ने अपनी पत्नी प्रीति कुमारी (32) को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे सडक़ पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इटावाः इटावा के शहर कोतवाली क्षेत्र में अनबन से क्षुब्‍ध पति ने सोमवार की देर रात अपनी पत्‍नी को छत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।  पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। 

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार-मंगलवार की दरम्‍यानी रात घटिया अजमत अली में एक शिक्षक राजीव कुमार ने अपनी पत्नी प्रीति कुमारी (32) को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे सडक़ पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रीति को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने मृतका की आठ वर्षीय बेटी के हवाले से बताया कि ''पापा रात को मम्मी के पास कमरे में आये और किसी बात पर विवाद के बाद गला दबाते हुए मम्मी को घसीटते हुए ले जाकर नीचे फेंक दिया।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने