लाइव न्यूज़ :

UP: मुठभेड़ में एक लाख रुपए का ईनामी बदमाश ढेर, पुलिस के लिए बन चुका था मुसीबत

By IANS | Updated: January 17, 2018 14:46 IST

निघासन इलाके में हुई मुठभेड़ में बग्गा सिंह को एसटीएफ ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश में स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार (17 जनवरी) तड़के एक लाख रुपए के ईनामी अपराधी बग्गा सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस के अनुसार, 'निघासन इलाके में हुई मुठभेड़ में बग्गा सिंह को एसटीएफ ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसे निघासन के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शातिर अपराधी बग्गा सिंह पूरे उत्तरप्रदेश पुलिस के लिए मुसीबत बन चुका था। कई गम्भीर मामलों में जेल की सजा काट रहा बग्गा सिंह 10 सितम्बर 2013 को पुलिस की सुरक्षा से भाग निकला था। बग्गा के भागते ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था और पिछले दिनों ही इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बग्गा के निघासन में होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी, जिसके आधार पर मंगलवार सुबह एसटीएफ के अधिकारी वीर विक्रम सिंह की अगुआई में ऑपरेशन चलाया गया। निघासन पुलिस भी इस ऑपरेशन में साथ थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह जख्मी हो गया।

बग्गा को जख्मी हालत में निघासन सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिले के पुलिस अधीक्षक एस. चनप्पा ने बग्गा के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे