लाइव न्यूज़ :

बागपत में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 50 हजार इनामी बदमाश ढेर

By भाषा | Updated: July 28, 2019 13:11 IST

Open in App

बागपत में दोघट थानाक्षेत्र के टीकरी जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार सुबह मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर टीकरी के जंगल में एक ट्यूबवेल पर शराब पी रहे तीन बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पांडेय ने बताया कि पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दो भाग निकले। घायल बदमाश को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गये बदमाश की शिनाख्त सन्नी के रूप में हुई है।

मृतक बदमाश पर शामली जिले में हत्या के मामले में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन और पिस्तौल बरामद हुई है।

पता लगाया जा रहा है कि यह कार्बाइन कहां से लूटी गई। मुठभेड़ में छपरौली के एसओ चितवन कुमार और सिपाही राहुल भी घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास