विकास दुबे की संपत्ति का हिसाब-किताब लगाएगी ED, शुरू की जांच, थाइलैंड और दुबई में भी दबाई काली कमाई

By पल्लवी कुमारी | Published: July 11, 2020 01:30 PM2020-07-11T13:30:58+5:302020-07-11T13:48:36+5:30

कानपुर कांड (Kanpur Encounter) का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ एनकाउंटर में 10 जुलाई की सुबह मार दिया गया था।

ED begins probe into properties of Vikas Dubey, his associates Kanpur update news | विकास दुबे की संपत्ति का हिसाब-किताब लगाएगी ED, शुरू की जांच, थाइलैंड और दुबई में भी दबाई काली कमाई

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस पकड़ कर ले जाते हुए (ट्विटर)

Highlights गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के नाम पर करोड़ों की संपति है। उसकी पिता ऋचा दुबे भी करोड़ों की मालकिन है।गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) यूपी में अकेले 11 घरों और 16 फ्लैटों का इस्तेमाल करता था। गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) एक हिस्ट्रीशीटर था। उसके ऊपर 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे।

लखनऊ: कानपुर एनकाउंटर में हीस्ट्रीशीट विकास दुबे के मारे जाने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) उसकी संपत्ति की जांच में लगी है। ईडी ने विकास दुबे के विकास दुबे के सारे काले कमाई की जांच शुरू की है। इसके लिए ईडी ने उत्तर प्रदेश की पुलिस से विकास दुबे की संपति की सूची और जानकारियां मांगी है। इसके अलावा ईडी ने यूपी पुलिस ने विकास दुबे के परिवार, उसके गैंग मेंबर, उसके सहयोगी और उसकी सारी आपराधिक गतिविधियों की भी रिपोर्ट मांगी है। ईडी ने पुलिस से विकास दुबे की हाल के सालों में किए गए आपराधिक मामलों की भी पूरी जानकारी मांगी है। 

विकास दुबे शुक्रवार (10 जुलाई 2020) कानपुर के पास सचेंडी थाना क्षेत्र में एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया। 3 जुलाई को कानपुर शूटआउट के बाद से वह फरार था और 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा गया था।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)
  

विदेशों में भी विकास दुबे ने निवेश की थी अपनी काली कमाई

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे के नाम से लखनऊ में दो बड़े मकान हैं। जिसमें से एक की कीमत 20 करोड़े रुपये है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे का फाइनेंसर और सबसे विश्वस्त शख्स जय बाजपेयी की मदद से गैंगस्टर ने अपनी काली कमाई दुबई और थाईलैंड में भी निवेश की है। विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति है। विकास का एक बेटा विदेश में रहकर पढ़ाई करता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, गैंगस्टर विकास दुबे यूपी में अकेले 11 घरों और 16 फ्लैटों का इस्तेमाल करता था। यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने टीओआई को बताया कि पिछले तीन वर्षों में विकास दुबे के 14 देशों का दौरा करने के साथ ही विदेशों में भी संपत्ति होने की संभावना है। विकास का लखनऊ के आर्यनगर में 23 करोड़ का बंगला है। 

विकास दुबे (Vikas Dubey) और पत्नी ऋचा दुबे (फाइल फोटो)
विकास दुबे (Vikas Dubey) और पत्नी ऋचा दुबे (फाइल फोटो)

पुलिस के पास जो जानकारी है कि उसके मुताबिक क नोटबंदी के पहले के करीब 6.30 करोड़ रुपये की नगदी को विकास दुबे ने दो प्रतिशत सूद पर चलाया था। इसी रकम को जय बाजपेयी ने 2 फीसदी को 5 फीसदी छूट पर मार्केट में दिया हुआ है। जय बाजपेयी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से भी पुलिस ने गैंगस्टर के बिजनेस और संपत्ति के बारे में विस्तार से पूछताछ की है। कानपुर में स्थानीय प्रशासन ने  विकास दुबे के बिकरू गांव में किले जैसे घर को जेसीबी मशीन लगवाकर गिरा दिया है। इस दौरान विकास दुबे के घर में मौजूद कई कार और ट्रैक्टर को भी तोड़ा गया है। विकास दुबे का एक मकान जो लखनऊ में है, पुलिस की उसपर भी नजर है। 

English summary :
Enforcement Directorate (ED) is now investigating vikas dubey property. ED has started investigation about all black money of Vikas Dubey of Vikas Dubey. For this, the ED has sought a list and information of Vikas Dubey's property from the Uttar Pradesh Police.


Web Title: ED begins probe into properties of Vikas Dubey, his associates Kanpur update news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे