लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारणः घर में आग लगने से छप्पर की लकड़ी गिरी, 70 वर्षीय पत्नी और 75 वर्षीय दिव्यांग पति की मौत, बाइक और पांच बकरी जली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2022 15:31 IST

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना के नोफोरवा गांव का मामला है. आग से छप्पर की लकड़ी गिर पड़ी और दोनों उसके नीचे दब गए.

Open in App
ठळक मुद्देघटना सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.आग में जलकर बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. अधिकारियों की टीम पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है.

पटनाः बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना के नोफोरवा गांव से आज अहले सुबह में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इस घटना में एक घर मे लगी आग में जलकर बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

 

वहीं, अधिकारियों की टीम पहुंचकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है. जब सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक गणेश महतो की झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई. इस दौरान 70 वर्षीय गंगाजली देवी अपने पति 75 वर्षीय दिव्यांग गणेश महतो को निकालने के लिये घर में गई, तभी आग से छप्पर की लकड़ी गिर पड़ी और दोनों उसके नीचे दब गए.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रात्रि 12 बजे के करीब एक फूस के घर मे आग लगने से घर मे सोए विकलांग 75 वर्षीय वृद्ध गणेश महतो बुरी तरह से घिर गए. आग लगने पर गंगाजली देवी ने शोरगुल मचाया, लेकिन कोई नही आया. ऐसे में अपने पति को आग के बीच घिरा देख 70 वर्षीय पत्नी गीताजंली देवी उन्हें बाहर निकालने के लिए खुद जलते घर में घुस गई और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी.

लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि दोनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया. नतीजा यह हुआ कि घर के साथ दोनों बुजुर्ग दंपति की मौत आग में जिंदा जलकर हो गई. परिवार के अन्य सदस्य इस दौरान बगल के घर मे सोये थे. 

ग्रामीणों एवं सूचना पर पहुँची फायर विग्रेड ने आग पर काबू पाया. पति-पत्नी का आधा से अधिक जला शव निकला. आग में पति- पत्नी के साथ एक बाइक, पांच बकरी भी जल गई. इस दौरान एक भैंस झुलस गई है. पुलिस दोनों पति- पत्नी के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला