Don Suresh Pujari Extradition: भारत लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी, फिलीपीन में हुआ था अरेस्ट, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में कई मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 15, 2021 09:03 AM2021-12-15T09:03:52+5:302021-12-15T09:04:44+5:30

Don Suresh Pujari Extradition: खुफिया ब्यूरो (आईबी) और सीबीआई के अधिकारियों ने पुजारी के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।

Don Suresh Pujari Extradition Gangster arrested in Philippine cases registered in Thane, Kalyan, Ulhasnagar and Dombivli | Don Suresh Pujari Extradition: भारत लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी, फिलीपीन में हुआ था अरेस्ट, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में कई मामले दर्ज

सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में उससे अलग हो गया था।

Highlightsठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है।2017 और 2018 में उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था।अधिकारी ने बताया कि पुजारी 15 साल से अधिक समय से फरार था।

मुंबईः मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को भारत लाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुजारी मुंबई और इसके पास के इलाकों ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है, उसे गिरफ्तार कर और फिलीपीन से प्रत्यर्पित करने के बाद मंगलवार देर रात भारत लाया गया। अधिकारी ने बताया कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) और सीबीआई के अधिकारियों ने पुजारी के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में है। मुंबई और ठाणे पुलिस ने जबरन वसूली के कई मामलों के बाद क्रमश: 2017 और 2018 में उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी 15 साल से अधिक समय से फरार था और उसे अक्टूबर में फिलीपीन में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ ठाणे में जबरन वसूली के कुल 23 मामले दर्ज हैं। सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में उससे अलग हो गया था।

इसके बाद वह विदेश भाग गया था। अधिकारी ने कहा कि अपराध के क्षेत्र में अपने शुरुआती दिनों में उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया। 

Web Title: Don Suresh Pujari Extradition Gangster arrested in Philippine cases registered in Thane, Kalyan, Ulhasnagar and Dombivli

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे