Video: डॉक्टर ने पत्नी समेत 2 बच्चों का किया मर्डर, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, पढ़े पूरी खबर
By आकाश चौरसिया | Published: December 6, 2023 05:07 PM2023-12-06T17:07:47+5:302023-12-06T17:24:25+5:30
पुलिस की मानें तो रायबरेली में एक डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करके जान दे दी। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री दफ्तर में असिस्टेंट डिविशनल मेडिकल अफसर के पद पर तैनात था।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करके जान दे दी है। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि मृतक डिप्रेशन में रहता था और वो मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री दफ्तर में असिस्टेंट डिविशनल मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थे।
पुलिस की मानें तो मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज, रायबरेली में स्थित है। पुलिस ने डॉक्टर की पहचान अरुण सिंह के रुप में की है। अधिकारियों ने कहा, "परिवार पिछले रविवार से किसी के संपर्क में नहीं है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री के डॉक्टर अरुण सिंह ने पत्नी, बेटा–बेटी सहित आत्महत्या की।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 6, 2023
पुलिस ने कहा– अरुण सिंह संभवत डिप्रेस्ड थे। पहले बच्चों को बेहोश किया, फिर सिर पर प्रहार किया। फिर पति–पत्नी ने जान दी।#Raibareli#Uppic.twitter.com/ySVmhGUWEp
रायबरेली एसपी आलोक प्रियदर्शनी ने इस घटना पर कहा कि मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर नेत्र विषेशज्ञ थे। वो लंबे समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। साक्ष्य जो घटना स्थल से मिले हैं, वो बताते हैं कि डॉक्टर ने मृत्यु से पहले कई इंजेक्शन का सेवन किया था।
पुलिस के मुताबिक, ऐसा मालूम पड़ता है कि पहला डॉक्टर ने बच्चों को बेहोश होने की दवा दी और फिर उनके सिर पर हमला कर दिया। फिर डॉक्टर ने अपनी नश काटने का प्रयास किया, इसमें सफलता नहीं मिली तो कुर्सी लगाकर खुद फांसी लगा ली। अब डॉक्टर का शरीर, पत्नी और दो बच्चों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। अब आगे पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने बताया कि दो बच्चों में से एक बेटी की उम्र 13 साल की थी और बेटे की उम्र सिर्फ 5 साल थी।
थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05.12.2023 को रेल कोच फैक्ट्री में कार्यरत चिकित्सक द्वारा अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ अपने घर में आत्महत्या कर लेने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक प्रियदर्शी का वक्तव्य pic.twitter.com/4bxi9h1N08
— Raebareli Police (@raebarelipolice) December 5, 2023