लाइव न्यूज़ :

साथी ने अपने सहकर्मी के गुप्तांग में प्रेशर पंप डाला, हवा के दबाव ने पेट के अंदर महत्वपूर्ण अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जानें

By भाषा | Updated: December 12, 2022 22:23 IST

अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार दोपहर यहां से करीब 325 किलोमीटर दूर सकरी तहसील के निजामपुर में एक निजी कंपनी में हुई और मृतक की पहचान ठेका कर्मी तुषार सदाशिव निकुंभ (20) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनिकुंभ जिस कंपनी में काम करता था वह एकीकृत इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है।कपड़ों और शरीर से धातु की धूल हटाने के लिए वायु दाब पंप का उपयोग करते थे। गुदा में पंप का 'नोजल' डाल दिया। हवा के दबाव ने पेट के अंदर उसके महत्वपूर्ण अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मुंबईः एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी के गुप्तांग में धातु के कण साफ करने में इस्तेमाल होने वाला वायु दाब (प्रेशर) पंप कथित तौर पर डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र के धुले जिले की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार दोपहर यहां से करीब 325 किलोमीटर दूर सकरी तहसील के निजामपुर में एक निजी कंपनी में हुई और मृतक की पहचान ठेका कर्मी तुषार सदाशिव निकुंभ (20) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, “निकुंभ जिस कंपनी में काम करता था वह एकीकृत इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है।

वे (कर्मचारी) अपने कपड़ों और शरीर से धातु की धूल हटाने के लिए वायु दाब पंप का उपयोग करते थे। काम से अवकाश के वक्त, इस तरह की धूल को हटाने के दौरान, एक सहयोगी ने निकुंभ को पकड़ लिया और उसकी गुदा में पंप का 'नोजल' डाल दिया। हवा के दबाव ने पेट के अंदर उसके महत्वपूर्ण अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया।”

अधिकारी ने कहा, “निकुंभ को पहले नंदुरबार के एक अस्पताल और फिर पड़ोसी गुजरात के सूरत ले जाया गया। हालांकि, आंतरिक चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय सहकर्मी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने कहा कि निजामपुर पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला