धौलपुरः सो रही तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत, मां और एक लड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: September 28, 2022 08:47 PM2022-09-28T20:47:43+5:302022-09-28T20:50:20+5:30

राजस्थानः घटना जिले के मानिया कस्बे में मंगलवार देर रात की है, जहां एक परिवार किराए के मकान में रहता था। मानिया के थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बच्‍चों का पिता काम के लिए बाहर गया था।

Dholpur Death four children sleeping mother and one girl admitted to government hospital rajasthan | धौलपुरः सो रही तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत, मां और एक लड़की सरकारी अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां और एक लड़की को घायल अवस्‍था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Highlights मकान में महि‍ला व उसके पांच बच्चे सो रहे थे।मरने वालों में दो से पांच साल की तीन लड़कियां और चार महीने का लड़का शामिल है।पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां और एक लड़की को घायल अवस्‍था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में एक मकान के ढह जाने से उसमें सो रही तीन लड़कियों समेत चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां और एक लड़की को घायल अवस्‍था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के मानिया कस्बे में मंगलवार देर रात की है, जहां एक परिवार किराए के मकान में रहता था। मानिया के थाना प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि बच्‍चों का पिता काम के लिए बाहर गया था। मकान में महि‍ला व उसके पांच बच्चे सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में दो से पांच साल की तीन लड़कियां और चार महीने का लड़का शामिल है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘‘धौलपुर जिले के मनियां में मकान ढहने से एक ही परिवार के चार मासूमों की मृत्यु का समाचार ह्रदय विदारक है। घटना में परिवार के दो लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं।’’ शेखावत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को अतिशीघ्र यथा सम्भव सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।’’

अजमेर ज‍िले में तालाब में नहाने गए चार किशोर डूबे

राजस्थान के अजमेर जिले में तालाब में नहाने गए चार किशोर डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना पीसांगन थाना क्षेत्र के भड़सूरी सरहद गांव की है, जहां मंगलवार को बच्चे पशुओं को चराने के बाद नहाने गए थे। अजमेर के पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि देर रात चलाए गए तलाशी अभियान के बाद तालाब से चार शव निकाले गए।

इन्‍हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप द‍िया गया। मृतकों की पहचान तेजाराम, भोजराम, सोनू और गोदाराम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 13 से 15 वर्ष है। पीसांगन की उपखंड अधिकारी प्रियंका बडगुर्जर ने बताया कि घटना कस्तूरी ग्राम पंचायत की है जहां बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे।

देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि तालाब के पास मिले कपड़े और चप्पल और स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बचाव अभियान चलाया गया और चार शव बरामद किए गए।

Web Title: Dholpur Death four children sleeping mother and one girl admitted to government hospital rajasthan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे