लाइव न्यूज़ :

धारः प्रेमी युगल को घर से भागने की सजा, गले में टायर डालकर नचाया, 5 पर मामला दर्ज, तीन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 14:51 IST

मध्य प्रदेश के धार जिले का मामला है। गंधवानी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब घर से भागा प्रेमी जोड़ा एक माह बाद वापस अपने गांव लौट कर आया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया। 19 वर्षीय युवती इस साल जुलाई में गांव से अपने घर से लापता हो गई थी।घर से भागने के बाद प्रेमी युगल गुजरात चले गए।

धारः मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रेमी युगल को कथित तौर पर घर से भागने की सजा के रूप में गले में टायर डालकर नाचने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर को धार जिले के कुंडी गांव में हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया और उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वीडियो में नजर आ रहा है कि कथित तौर पर घर से भागने के लिए सजा के तौर पर प्रेमी युगल और घर से भागने में इनकी सहायता करने के लिए 13 वर्षीय एक लड़की के गले में टायर डालकर तीनों को नाचने के लिए मजबूर किया गया।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गंधवानी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब घर से भागा प्रेमी जोड़ा एक माह बाद वापस अपने गांव लौट कर आया। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती इस साल जुलाई में गांव से अपने घर से लापता हो गई थी। पाटीदार ने कहा कि युवती के परिवार के सदस्य उससे नाराज थे क्योंकि वह 21 वर्षीय युवक के साथ भाग गई थी।

उन्हें एक अन्य लड़की पर भी यह संदेह था कि उसने युवती को घर से भागने में सहायता की। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घर से भागने के बाद प्रेमी युगल गुजरात चले गए। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह युगल वापस लौटा तो उन्हें सजा देने के लिए दंडित करने के लिए यह हरकत की गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?