लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 2020 में पिता का निधन, नवंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच कई बार बलात्कार, मित्र की नाबालिग बेटी से किया कुकर्म, पत्नी ने दिया साथ, जानें 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2023 18:04 IST

दिल्ली पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी परमोदय खाका (51 साल) और उसकी पत्नी सीमा रानी (50 साल) को अरेस्ट किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के अधिकारी पर नकेल कसा गया है।खाखा की पत्नी ने किशोरी को अपना गर्भ गिराने के लिए दवा दी थी।मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्लीः अपने लोग ही धोखा देते हैं। हवस इंसान को क्या से क्या बना देता है। हवस के सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता है। जिस शख्स को लड़की मामा कहती थी। उसी ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अधिकारी ने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ घिनौना काम किया। 

11 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात उप निदेशक परमोदय खाका (51 साल) पर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया था। यह घटना तब सामने आई, जब पीड़ित को एंग्जायटी अटैक के इलाज के लिए सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि डिप्टी डायरेक्टर ने उसके साथ कई बार रेप किया। अस्पताल ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन को सूचित किया और प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता धारा 154 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है और धारा 376 (2), 506, 509, 323, 313, 120 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और POCSO अधिनियम का भी मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में 14 साल की पीड़िता ने डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे। वह फिलहाल सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रही है।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह अक्सर अपने परिवार के साथ चर्च जाती थी, जहां डिप्टी डायरेक्टर भी अपने परिवार के साथ आते थे। चूंकि वे एक ही राज्य से थे, इसलिए परिवार दोस्त बन गए। 1 अक्टूबर 2020 को पीड़िता के पिता का निधन हो गया, जिसके बाद से वह तनाव में रहती थी।

डिप्टी डायरेक्टर उसे अपने घर ले आए। अपने घर पर रहने के दौरान, उसने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार उसके साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता उस दौरान गर्भवती हो गई, तो उसकी पत्नी ने उसे चुप रहने के लिए कहा। दंपति ने बच्चा गिराने की दवा बाजार से लाई, जो उसने पीड़िता को दे दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...