लाइव न्यूज़ :

बिल्डर के ऑफिस से 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद, नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी रिकवरी!

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 29, 2017 16:57 IST

पुलिस को बिल्डर ऑफिस के भीतर प्लास्टिक के 10 कट्टों में 25 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी रखी हुई मिली।

Open in App

नोटबंदी के 14 महीने बाद भी पुरानी करेंसी एक्सचेंज करने का धंधा बंद नहीं हुआ है। मेरठ में शुक्रवार दोपहर को  दिल्ली रोड स्थित राजकमल एन्क्लेव के प्रापटी डीलर संजय मित्तल के ऑफिस से 25 करोड़ के पुराने 500 और 1000 के नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापा मारा था। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस गिरोह का मुखिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

 

दिल्ली से करेंसी बदलने आए थे लोग

पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि संजीव मित्‍तल के पास दिल्‍ली से चार-पांच लोग पुरानी करेंसी बदलने के लिए आए है। बिल्डर संजीव मित्तल के मेरठ में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मेरठ की पुलिस ने चारों आरोपी को  परतापुर थाने में रखा है। इतनी सारी करेंसी कहां से लाए गए हैं और ये रुपये किसके हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का दावा नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी रिकवरी

पुलिस को बिल्डर के ऑफिस के भीतर प्लास्टिक के 10 कट्टों में 25 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी रखी हुई मिली। युपी पुलिस दावा कर रही है कि नोटबंदी के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। 

बता दें कि पिछले साल दिसंबर मेरठ में ही एसटीएफ की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग  15 फीसदी के कमीशन पर पुराने नोट लेकर नई करेंसी दे रहे थे। इनके पास से 8.80 लाख की नए नोट बरामद किए गए थे।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोटबंदी से नहीं लगी लगाम, 2016 में गुजरात में पकड़े गये सबसे ज्यादा 2000 के नकली नोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो