दिल्ली: घायल अवस्था में मिली महिला, पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर लगाया गोली मारने का आरोप, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Published: September 28, 2020 10:02 AM2020-09-28T10:02:25+5:302020-09-28T10:02:25+5:30

दिल्ली में एक महिला ने एक सब-इंस्पेक्टर पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश भी जारी है।

Delhi Woman alleges was shot by Sub inspector dumped on road | दिल्ली: घायल अवस्था में मिली महिला, पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर लगाया गोली मारने का आरोप, जानिए क्या है मामला

दिल्ली: महिला ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर लगाया गोली मारने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली में महिला ने एक सब-इंस्पेक्टर पर लगाया उसे गोली मारने का आरोपपुलिस मामले की जांच में जुटी, प्रेम-प्रसंग का मामला, महिला की हालत स्थिर

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने एक मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई जो लाहौरी गेट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है।

उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा।

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बताया कि दहिया ने गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Web Title: Delhi Woman alleges was shot by Sub inspector dumped on road

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे