लाइव न्यूज़ :

सिर पर चोट के निशान, 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, दिल्ली में हत्या और शामली से जुनैद खान अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 18:49 IST

पूछताछ में खान ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह मृतक को जानता था, जिसे स्थानीय लोग ‘कांचा’ के नाम से पुकारते थे।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों के कैमरे भी शामिल थे। संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी जुनैद खान के रूप में हुई।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में 24 वर्षीय एक युवक को अपने परिचित की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि नशे की हालत में पीड़ित द्वारा जबरन पैसे लेने की कोशिश करने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, सात फरवरी को करीब 20-25 वर्ष के एक युवक का शव एक पार्क में लहुलूहान अवस्था में पाया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून से सना एक बड़ा पत्थर बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जिनमें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों के कैमरे भी शामिल थे। इसके अलावा सैकड़ों मजदूरों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि व्यक्ति (मृतक) को वारदात से एक रात पहले इलाके में एक अन्य व्यक्ति के साथ आखिरी बार देखा गया था। संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी जुनैद खान के रूप में हुई।

उसे 12 फरवरी को लेबर चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से घटना के दौरान पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पूछताछ में खान ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह मृतक को जानता था, जिसे स्थानीय लोग ‘कांचा’ के नाम से पुकारते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात दोनों ने साथ में शराब पी थी।

इसी दौरान कांचा ने कथित रूप से खान से पैसे की मांग की और जबरन लेने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान खान ने उसकी पिटाई की और बाद में पत्थर से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो