साक्षी हत्याकांडः हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे मारो, पीटो या फिर फांसी दे दो, साहिल की बुआ शम्‍मो ने कहा- कल हमारे साथ भी कर सकता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 30, 2023 01:59 PM2023-05-30T13:59:59+5:302023-05-30T14:01:54+5:30

delhi Sakshi murder case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नामक युवक ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।

delhi Sakshi murder case Sahil aunt Shammo says With folded hands they are saying that punishment must be meted out, whether kill, beat or hang them | साक्षी हत्याकांडः हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे मारो, पीटो या फिर फांसी दे दो, साहिल की बुआ शम्‍मो ने कहा- कल हमारे साथ भी कर सकता है

20 वर्षीय आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया।

Highlightsहत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गहरा रोष है। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।20 वर्षीय आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया।

बुलंदशहरः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक किशोरी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी की बुआ शम्‍मो का कहना है कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे उसे मारो, पीटो या फिर उसे फांसी दे दो।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नामक युवक ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गहरा रोष है। साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा ''साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।''

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शम्मो ने कहा ''जो कुछ उसने (साहिल ने) किया है उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। हम तो हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा चाहे कुछ भी हो, चाहे उसे मारो, पीटो या चाहे फांसी दे दो या कुछ भी करो...., उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।'' उन्‍होंने कहा ''हमें उससे कोई मतलब नहीं है। जब उसने साक्षी के साथ ऐसा किया है तो कल हमारे साथ भी, वह कुछ भी कर सकता है।

कल को साहिल मेरी बेटी के साथ भी कुछ भी कर सकता है।'' दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार, लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया।

इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेल कर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है।

Web Title: delhi Sakshi murder case Sahil aunt Shammo says With folded hands they are saying that punishment must be meted out, whether kill, beat or hang them

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे