लाइव न्यूज़ :

दिल्ली रोहिणीः नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, कोई बाहरी चोट के निशान नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2025 16:57 IST

Delhi Rohini:पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे राहगीर द्वारा देखे जाने पर प्रशांत विहार थाने को सूचना दी गई। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

Delhi Rohini: दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र 14 से 16 साल के बीच है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने कहा, “शव को सुबह करीब पौने सात बजे एक राहगीर द्वारा देखे जाने पर प्रशांत विहार थाने को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ मिला।”

पेड़ के नीचे लड़की की चप्पलें पड़ी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने यह कदम उठाने से पहले उन्हें उतार दिया था। डीसीपी ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। घटनास्थल की जांच के लिए अपराध शाखा तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रख दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, इसके लिए लापता लोगों की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की तथ्यों के साथ जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...