लाइव न्यूज़ :

Delhi Accident: दिल्ली में रफ्तार का कहर, थार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 15:07 IST

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App

Delhi Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात महिंद्रा थार ने भिक्षु लाल (40) के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना के तुरंत बाद थार चला रहा व्यक्ति फरार हो गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गईं हैं।’’

पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाक्रम जानने समेत आरोपी की पहचान के मकसद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है और व्यक्ति के परिजन को सूचित कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में 11 मूर्ति स्थल के पास एक थार वाहन ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो