दिल्ली: महिला पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

By भाषा | Published: February 9, 2020 02:05 AM2020-02-09T02:05:36+5:302020-02-09T02:05:36+5:30

Delhi: Policeman who killed female policeman commits suicide | दिल्ली: महिला पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई प्रीति अहलावत (26) की शुक्रवार रात कथित तौर पर दीपांशु राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में राठी ने सोनीपत के मुरथल के निकट आत्महत्या कर ली।

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक ही बैच से थे।

पुलिस ने बताया कि 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई प्रीति अहलावत (26) की शुक्रवार रात कथित तौर पर दीपांशु राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में राठी ने सोनीपत के मुरथल के निकट आत्महत्या कर ली।

प्रीति पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। उन्हें रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय गोली मारी गई, जब वह मेट्रो स्टेशन से रोहिणी सेक्टर आठ स्थित अपने घर जा रही थीं। जांच में पता चला कि राठी को भजनपुरा थाने से सर्विस रिवॉल्वर जारी हुई थी। इसी थाने में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीति को गोली मारने के इरादे से राठी तीन-चार दिन से उसका पीछा कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच संबंध था जो करीब तीन महीने पहले टूट गया था।

हालांकि राठी प्रीति पर दोस्ती बनाए रखने का दबाव बना रहा था। राठी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। प्रीति को गोली मारने के बाद राठी वहां पहले से खड़ी कार की ओर चला गया। जांच में उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मुरथल में मिली।

रात दो बजे वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि कार मुरथल के पास एक सुनसान जगह पर खड़ी है और चालक सीट पर राठी का शव है, उसके दाएं हाथ में रिवॉल्वर थी।

Web Title: Delhi: Policeman who killed female policeman commits suicide

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे