लाइव न्यूज़ :

क्राइम: रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, रेड के बाद भागता दिखा पुलिसवाला

By आजाद खान | Updated: July 12, 2023 20:12 IST

दावा है कि एक दुकानदार के दुकान के सामने अवैध पार्किंग को अनेदेखा करने के लिए पुलिसवाले ने घूस मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें हेड कांस्टेबल गिरफ्त से भागते हुए नजर आया है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कैमरे के सामने घूस लेते हुए पकड़ा गया है। उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि हेड कांस्टेबल एक दुकानदार से घूस ले रहा है। इतने में वहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम आती है और उसे पकड़ लेती है। जैसे ही हेड कांस्टेबल को यह एहसास होता है कि उसके यहां रेड हुई है और वह अब पकड़ा जाएगा, वह घटनास्थल से भागने लगता है लेकिन सीबीआई अधिकारी उसके कस कर पड़ लेता है और उसे हिलने भी नहीं देता है। 

क्लिप में सीबीआई द्वारा पुलिस वाले से खूब अपने आपको छुड़ाते हुए देखा गया है लेकिन सीबीआई अधिकारी हेड कांस्टेबल को छोड़ता नहीं है। दावा है कि पुलिस वाला घटनास्थल से भाग रहा था और रिश्वत के पैसे अपनी कार के अंदर भी फेंक रहा था। ऐसे में सीबीआई अधिकारी द्वारा पुलिस वाले की गिरफ्तारी हो गई है। 

अवैध पार्किंग की अनदेखी के लिए लिया जा रहा था घूस

यह घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक पुलिस स्टेशन की है जहां पर हेड कांस्टेबल जिसकी पहचान भीम सिंह के रूप में हुई है घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। दावा है कि हेड कांस्टेबल ने एक दुकानदार से 50 हजार की घूस मांगी थी और इसके बदले में वह उसके दुकान के बाहर अवैध पार्किंग को अनदेखी करने की बात कही थी। 

ऐसे में दुकानदार से रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार हो गया है। मामले में सीबीआई ने सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनके आवास और कार्यालय पर भी तलाशी ली गई है। सीबीआई ने कहा कि उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइमदिल्ली पुलिससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो