लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, 2500 करोड़ की हेरोइन जब्त, चार आरोपी भी गिरफ्तार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:20 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी मिली है। साथ ही पुलिस ने 354 किलोग्राम अच्छी क्वालिटी की हेरोइन जब्त की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 354 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपये हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन हरियाणा और एक दिल्ली में पकड़ा गया। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी मिली है। साथ ही पुलिस ने 354 किलोग्राम अच्छी क्वालिटी की हेरोइन जब्त की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपये हैं। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन हरियाणा और एक दिल्ली में पकड़ा गया। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पकड़ी गई यह ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है। साथ ही इस मामले में बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भी खुलासा हुआ है। इस मामले की पुलिस नार्को टेररिज्म के एंगल से भी जांच करने में जुटी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

कई महीनों से चल रहा था ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के नीरज ठाकुर ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। ड्रग्स अफगानिस्तान से लाई गई थी। जिसे कंटेनरों में छुपाकर समुद्र के रास्ते से मुंबई और फिर वहां से दिल्ली लाया गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवपुरी के नजदीक एक फैक्ट्री में ड्रग्स को और बेहतर बनाया जाना था। जिसके बाद इसे पंजाब भेजा जाना था। 

पाकिस्तान कनेक्शन भी आया सामने

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में ड्रग्स को छुपाने के लिए एक मकान किराए पर लिया गया था। वहीं इस मामले में लिंक को ऑपरेट करने वाला शख्स अफगानिस्तान में है। उन्होंने कहा कि इस बात के सुराग मिले हैं कि ऑपरेशन के लिए पाकिस्तान से भी धन आ रहा होगा। 

कश्मीर का शख्स केमिकल मुहैया कराता था

गिरफ्तार लोगों में शामिल कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला एक शख्स ड्रग्स के लिए केमिकल मुहैया करवाता था। जिससे हेरोइन को प्रोसेस किया जाता था। वहीं गिरफ्त में आए दो अन्य लोगों का काम पंजाब में ड्रग्स को सप्लाई करना था।

125 करोड़ की हेरोइन बरामद की थी

इससे पहले मई में दिल्ली पुलिस ने 125 करोड़ की हेरोइन बरामद की थी। साथ ही अफगानिस्तान के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला