लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लकवाग्रस्त पिता ने बिस्तर पर किया पेशाब तो 20 साल के बेटे ने घोंट दिया गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2023 09:02 IST

दिल्ली में एक बेटे द्वारा अपने ही लकवाग्रस्त पिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने बिस्तर पर पेशाब कर दिया था, इसके बाद बेटे ने उनकी हत्या कर दी।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 20 साल के एक बेटे ने अपने लकवाग्रस्त पिता को इसलिए गला घोंट कर मार दिया क्योंकि उन्होंने उसके बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। यह मामला मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक शख्स की पहचान 45 वर्षीय जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उनका आरोपी पुत्र सुमित फिलहाल बेरोजगार है। यह घटना 3 फरवरी को हुई थी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि उन्हें रात 9 बजे जितेंद्र शर्मा की पत्नी की ओर से एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें उन्होंने पति की हत्या की जानकारी दी। आनंद पर्वत थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बिस्तर पर पड़ा पाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चौहान ने कहा, 'शुरुआत में यह प्राकृतिक मौत का केस लग रहा था क्योंकि पीड़ित लकवाग्रस्त था और शराब के नशे का भी आदि था। हालांकि, जब पत्नी ने बताया कि उसे अपने बेटे पर पिता की हत्या का शक है तो हमने जांच शुरू की।'

पोस्टमार्टम में हत्या की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार शर्मा के शव को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया और 4 फरवरी को पोस्टमॉर्टम करने के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या प्रतीत हो रही है। इसके बाद आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पड़ोसी का बयान भी लिया गया। एक पड़ोसी ने बताया कि घटना के दिन वह शाम 6.30 बजे तक मृतक और उसके बेटे के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद वह चला गया। गवाह से पूछताछ और तमाम विरोधाभासी बयानों के बाद आखिरकार सुमित ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

सुमित ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी

पूछताछ के दौरान,सुमित ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पिता तब से साथ रह रहे हैं जब उसकी मां ने उन्हें बहुत पहले छोड़ दिया था। सुमित ने पुलिस को बताया कि उनके पिता को लकवा मार गया था और उसे अकेले ही उनकी देखभाल करनी पड़ती थी। 

पुलिस ने बताया, 'घटना वाले दिन उसने और उसके पिता ने सुबह से 11 क्वार्टर शराब पी रखी थी। शाम को उसके पिता ने बिस्तर पर पेशाब किया, इससे तंग आकर सुमित ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।' 

एक अधिकारी ने कहा कि सुमित ने बाद में अपनी मां को अपने पिता की मौत की जानकारी दी। पुलिस ने कहा, 'जब हम मौके पर पहुंचे और उसे देखा, तो आरोपी ने यह दावा करके हमें गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी हत्या किसी और ने की है।'

टॅग्स :दिल्ली समाचारहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?